पटना, टी.पी.एस. कॉलेज के प्राचार्य एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्राचार्य ने राज्यपाल को प्रसिद्ध ग्रंथ “संस्कृति के चार अध्याय” तथा “योगा एंड कार्डियोवैस्कुलर मैनेजमेंट” पुस्तक भेंट स्वरूप प्रदान की। मुलाकात के दौरान प्राचार्य प्रो. शांडिल्य ने टी.पी.एस. कॉलेज में संचालित शैक्षणिक एवं शोध कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महाविद्यालय में चल रही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों, खेलकूद कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में भी महामहिम को अवगत कराया। राज्यपाल ने महाविद्यालय द्वारा शिक्षा, शोध, खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, शोध उन्मुखता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. शांडिल्य ने राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों तथा बौद्धिक विमर्श को बढ़ावा देने के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों की भी सराहना की तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और विचार आने वाले समय में भी शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
Updated On: March 10, 2026 12:04 pm
---Advertisement---