मुंबई

“26/11 शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि: वसई में भावपूर्ण श्रद्धासंध्या”|

पंचवटी नाका, वसई पश्चिम | 26 नवंबर 2025

26 नवंबर 2025 को पंचवटी नाका, वसई पश्चिम में राष्ट्रीय सैनिक मित्र फाउंडेशन द्वारा संचालित महाराष्ट्र पुलिस राज्य संघटना एवं भारतीय जनता पार्टी, वसई के संयुक्त तत्वाधान में 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों एवं पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई

इस भावपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूर जवानों के बलिदान को याद किया गया। आयोजकों ने कहा कि शहीदों के परिजनों का अभिमान रखना और उनके साहस की गाथा को जीवित रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में श्री. शेखर धुरी, श्री. मैथ्यू कोलासो, श्री. प्रदीप पवार, श्री. सिद्धेश राणे, श्री. सुरेश प्रजापती, श्री. ऋषी वोराणी, श्री. साईराज पवार, श्री. रविंद्र चव्हाण, श्री. बकुल मेहता, श्री. आलम भाई, सौ. संगीता महाडिक, श्री. नंदू पवार सहित कई नागरिक, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Vikas Kumar

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.