---Advertisement---

वसई के हरित क्षेत्रों और बावखलों के संरक्षण को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन |

---Advertisement---

मुंबई: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वसई क्षेत्र के पर्यावरण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा।

हरित क्षेत्रों और बावखलों को बचाने की मांग

विधायक स्नेहा दुबे पंडित ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वसई के हरित क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाए। इसके साथ ही पारंपरिक बावखलों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की गई। ज्ञापन में हरित पट्टे में बढ़ाए गए एफएसआई (FSI) की समीक्षा कर उसे कम करने की भी मांग रखी गई है।

पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर जोर

विधायक ने कहा कि वसई का पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए हरित क्षेत्रों और प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाना बहुत जरूरी है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

विशेषज्ञ समिति गठित करने का सुझाव

इस मुद्दे की गहन जांच के लिए विधायक ने एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का सुझाव भी दिया। ताकि सभी पहलुओं का अध्ययन करने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने दी कार्रवाई का भरोसा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधायक की मांगों को ध्यान से सुना। उन्होंने इस मामले पर सकारात्मक रुख दिखाया और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित विषयों की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh