---Advertisement---

सोपारा पूर्व में निर्माण स्थल पर करंट की चपेट में आए दो मजदूर गंभीर, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल |

---Advertisement---

नालासोपारा। सोपारा पूर्व क्षेत्र के धानीव बाग इलाके में एक निर्माण स्थल पर काम के दौरान दो मजदूर बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य बिजली के खंभों और उपकरणों के बेहद करीब चल रहा था, जिसके कारण यह हादसा पेश आया।

एक मजदूर को सायन अस्पताल किया गया रेफर

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों में से एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए मुंबई के सायन अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, दूसरे मजदूर का इलाज नालासोपारा के नागीनदास पाड़ा स्थित एक अस्पताल में चल रहा है।

सुरक्षा मानकों और निर्माण की वैधता पर सवाल

इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह देखा जा रहा है कि क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था और क्या मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण दिए गए थे। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि उक्त निर्माण कार्य वैध था या अवैध।

निर्माण स्थलों पर सुरक्षा और निगरानी को लेकर यह घटना एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल, संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh