---Advertisement---

: नालासोपारा गौशाला कार्रवाई के खिलाफ वसई-विरार में भारी प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने VVMC मुख्यालय पर किया मोर्चा |

---Advertisement---

वसई-विरार। नालासोपारा पश्चिम इलाके में स्थित गौशाला पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ रविवार को शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ‘समस्त हिंदू संगठन, वसई-विरार’ के नेतृत्व में हजारों की तादाद में नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता वसई-विरार महानगरपालिका (VVMC) मुख्यालय पहुंचे और एक विशाल मोर्चा निकाला गया।

यशवंत गौरव परिसर से निकला मोर्चा

विरोध मार्च की शुरुआत नालासोपारा पश्चिम के यशवंत गौरव परिसर से हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गौशाला पर हुई कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोर्चे में शामिल लोगों ने गोमाता के संरक्षण और गौशाला को सुरक्षा देने की प्रमुख मांग उठाई। पूरे मार्ग पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और विरोध जताते हुए VVMC मुख्यालय की ओर बढ़े।

प्रशासन को सौंपा गया मांग पत्र

इस विरोध रैली में किन्नर महामंडलेश्वर स्वामी हिमांगी सखी समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि गौशालाओं की सुरक्षा और गोवंश के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मोर्चे का समापन VVMC मुख्यालय पर हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। पुलिस के अनुसार, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए इस मोर्चे के दौरान प्रशासन को ज्ञापन प्राप्त हो गया है और मामले पर विचार किया जा रहा है।

👁️ 7 Views

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh