---Advertisement---

यूपी अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति 2026-27: 11 अगस्त से नए पंजीकरण शुरू, जानें 9वीं से 12वीं तक आवेदन की आखिरी तारीख |

---Advertisement---

जौनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जौनपुर के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों, स्कूलों और कॉलेजों को शासन द्वारा तय समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म का सत्यापन पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

नवीनीकरण (Renewal) और नए (Fresh) आवेदनों की तिथियां

विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, कक्षा 9वीं-10वीं (पूर्वदशम) और कक्षा 11वीं-12वीं (दशमोत्तर) के जो छात्र-छात्राएं अपने आवेदन का नवीनीकरण (Renewal) कराना चाहते हैं, उनके लिए अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 तय की गई है। शिक्षण संस्थानों को इन आवेदनों को 30 अगस्त 2026 तक हर हाल में डिजिटल रूप से सत्यापित करना होगा।

वहीं पहली बार आवेदन करने वाले नए (Fresh) विद्यार्थियों के लिए पोर्टल 11 अगस्त 2026 से खुल जाएगा। नए छात्र 21 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, जिसके बाद विद्यालयों द्वारा सत्यापन की अंतिम सीमा 15 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर करें ऑनलाइन अप्लाई

पात्र छात्र-छात्राएं यूपी सरकार के आधिकारिक स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.up.nic.in पर जाकर बिना किसी त्रुटि के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संस्था प्रमुखों को सख्त निर्देश

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को स्पष्ट किया है कि वे केवल उन्हीं छात्रों के फॉर्म आगे बढ़ाएं जो नियमित रूप से संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं। सत्यापन कार्य में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि कोई भी योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

तृप्ति प्रमाण

ब्यूरो चीफ: दिलीप कुमार (जौनपुर)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh