---Advertisement---

जौनपुर में सोशल मीडिया पर सस्ते सोने का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; 3 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर जब्त |

---Advertisement---

इजरी मोड़ के पास से पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की जलालपुर थाना पुलिस ने ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को झांसे में लेकर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। जलालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इजरी मोड़ के पास से गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 3 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिए हैं।

लूट के पैसों से खरीदी थी ब्रांड न्यू फॉर्च्यूनर

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेकर लोगों को सस्ते दामों में सोना उपलब्ध कराने का लालच देता था। जब कोई व्यक्ति झांसे में आकर नगदी लेकर उनसे मिलने पहुंचता था, तो ये आरोपी उसके साथ मारपीट कर पैसे लूट लेते थे। इस लूट के पैसों से आरोपियों ने महज एक महीने पहले एक फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मुख्य आरोपी अजय सिंह उर्फ पिंटू पर दर्ज हैं 16 केस

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का मुख्य सरगना अजय सिंह उर्फ पिंटू है। अजय सिंह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिस पर जौनपुर और पड़ोसी जिले वाराणसी में लूट, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

(रिपोर्ट: दिलीप कुमार, ब्यूरो चीफ – तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh