मनोर (पालघर):
आदिवासी एकता मित्र मंडल, धूपोंडा पाड़ा शाखा द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव को इस वर्ष मनोर पुलिस थाना क्षेत्र का “श्री गणराया पुरस्कार 2025” प्रथम क्रमांक प्राप्त हुआ है।
इस वर्ष मंडल ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित देशभक्ति को जागृत करने वाला प्रभावी झांकी प्रस्तुत की। इसके साथ ही महापुरुषों के प्रेरणादायी सुविचार, वारली पेंटिंग द्वारा भित्तिचित्र लेखन, उत्कृष्ट आयोजन एवं नियोजन, उत्सव के दौरान समाजोपयोगी कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विशेष रूप से सराहा गया।
मंडल ने मिरवणुकी (शोभायात्रा) के समय डीजे के बजाय बैंड का उपयोग किया। वहीं विसर्जन मिरवणुकी में ट्रैफिक अवरोध न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों ने रस्सी आदि के माध्यम से अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था का उत्कृष्ट नियोजन किया। इसके अतिरिक्त व्यसनमुक्ति संदेश भी पूरे उत्सव के दौरान दिया गया।
इन सभी विशेषताओं का निरीक्षण कर मंडल को इस वर्ष का श्री गणराया पुरस्कार 2025 प्रथम क्रमांक मनोर पुलिस स्टेशन की ओर से प्रदान किया गया।
पुरस्कार मंडल की ओर से श्री आकाश जनाठे, श्री अविनाश जनाठे, श्री मुकेश राजभर और श्री रोहन ने ग्रहण किया।
मंडल की ओर से मनोर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्री रणवीर बयेस साहेब, मेजर श्री प्रधाने तथा पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।