---Advertisement---

बिहार बोर्ड रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में, टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुरू, 24 या 25 मार्च को इंटर एवं 29 मार्च को मैट्रिक का रिज़ल्ट हो सकता है जारी |

---Advertisement---

पटना, बिहार में इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दोनों परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही टॉपर्स के सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जो परिणाम घोषित होने से पहले का अहम चरण माना जाता है। बोर्ड की ओर से इंटर और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के टॉप 200 से अधिक संभावित छात्रों को इंटरव्यू के लिए कॉल भेजे जा रहे हैं। इस इंटरव्यू के जरिए ही टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा, ताकि मेरिट सूची में शामिल छात्रों की पुष्टि पूरी तरह से सुनिश्चित की जा सके। यह प्रक्रिया 21 से 22 मार्च के बीच पूरी कर ली जाएगी। मूल्यांकन के बाद अब मार्क्स टोटलिंग का काम भी लगभग पूरा हो चुका है, जिससे रिजल्ट तैयार करने की राह साफ हो गई है। बोर्ड इस बार भी तय समय के भीतर परिणाम जारी करने की तैयारी में है, ताकि छात्रों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। संभावित तिथियों के अनुसार इंटरमीडिएट का रिजल्ट 24 से 25 मार्च के बीच जारी किया जा सकता है, जबकि मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 29 मार्च तक आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लाखों छात्र-छात्राओं की नजर अब बोर्ड के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हुई है, जो जल्द ही उनके इंतजार को खत्म कर सकता है।

ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh