---Advertisement---

जौनपुर में फर्जी इनकम टैक्स रेड का भांडाफोड़: ज्वेलर्स को लूटने पहुंचे 4 शातिर अरेस्ट, होमगार्ड और UPSC छात्र भी शामिल |

---Advertisement---

जौनपुर (ब्यूरो चीफ: दिलीप कुमार / तृप्ति प्रमाण):

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सरकारी अधिकारी बनकर व्यापारियों को अपना शिकार बनाता था। मामला रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार का है, जहां एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर लूट की साजिश रची गई थी।

नकली अधिकारी बनकर रेड का नाटक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारी पर रोब झाड़ते हुए खुद को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का अफसर बताया और जांच के नाम पर लूटपाट का प्रयास करने लगे। शक होने पर व्यापारी की सतर्कता और रामपुर पुलिस की मुस्तैदी से गिरोह की योजना नाकाम हो गई।

आरोपियों के पास से जाली दस्तावेज बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास से आयकर विभाग के जाली पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कई मोबाइल और इस्तेमाल में लाई गई बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है।

रक्षक ही निकला भक्षक

इस पूरे मामले में सबसे चिंताजनक पहलू यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पुलिस विभाग का होमगार्ड और दूसरा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहा छात्र शामिल है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh