---Advertisement---

वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव: BJP-महायुति के चारों उम्मीदवारों ने कामन मंदिर परिसर में किया जनसंपर्क |

---Advertisement---

वसई, 9 जनवरी 2026 — वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) एवं महायुति गठबंधन के चारों उम्मीदवारों ने आज कामन विठ्ठल रखुमाई मंदिर परिसर में एक सामूहिक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस अभियान में शामिल उम्मीदवारों में दमयंती भोईर, राजेंद्र यादव म्हात्रे, हर्षला गावडे और धरेंद्र कुलकर्णी के नाम शामिल हैं।

पार्टी के पदाधिकारियों दिनेश म्हात्रे, प्रवीण गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, मनोज मौर्या, आकाश गायकवाड़ और नायक पांडे के नेतृत्व में BJP व महायुति के कार्यकर्ताओं ने कामन बाजार व बेलकड़ी क्षेत्र के नागरिकों से घर-घर व दुकान-दुकान जाकर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भारतीय जनता पार्टी एवं महायुति के उम्मीदवारों को चुनाव में समर्थन देने की अपील की।

पार्टी प्रतिनिधियों का कहना है कि यह अभियान स्थानीय मुद्दों पर आधारित है और नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

ब्यूरो चीफ: राजेश कोरी
रिपोर्टर: सुरेंद्र यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh