---Advertisement---

जौनपुर: वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर अब्बोपुर में सामाजिक न्याय व धार्मिक एकता सम्मेलन आयोजित; कई दिग्गज नेता रहे मौजूद |

---Advertisement---

जौनपुर (रिपोर्टर: स्वागतम् बिंद):

वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस के अवसर पर 25 जुलाई 2026 को जौनपुर के ग्राम अब्बोपुर में ‘सामाजिक न्याय और धार्मिक एकता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। रामनारायण बिंद के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वीरांगना फूलन देवी सामाजिक न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक मो. अरशद खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश बिंद ने की।

सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा

सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के संघर्षों को याद करते हुए समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा पर बल दिया। पूर्व विधायक मो. अरशद खान ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है और उनके विचारों पर चलकर ही समाज में वास्तविक न्याय और धार्मिक सद्भाव स्थापित किया जा सकता है।

सम्मेलन में ये प्रमुख अतिथि रहे शामिल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव जगदीश प्रसाद मौर्य (गप्पू), वीरांगना फूलन देवी सामाजिक न्याय मंच की राष्ट्रीय महासचिव व महिला सभा की प्रदेश सचिव नीलम सिंह यादव, तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता साहेबलाल गौतम उपस्थित रहे। इसके अलावा वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत निषाद ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

मुख्य वक्ताओं ने रखी अपनी बात

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र बिंद, मंच के विधानसभा अध्यक्ष स्वागतम् बिंद (सत्यम कुमार), छात्र संघ उपाध्यक्ष रवि यादव, समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव संदीप मौर्य, मदभारत बिंद, मूलचंद बिंद, प्रमोद कुमार बिंद, जवाहिर बिंद, जगदीश बिंद, रमेश बिंद और भावी जिला पंचायत सदस्य (वार्ड नं. 10) संदीप बिंद ने अपने विचार व्यक्त किए।

दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड की पीड़िता को दिया समर्थन

इस सम्मेलन में दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड की पीड़िता उनकी बहन सौम्या बिंद भी उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी नेताओं व समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय दिलाने और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh