---Advertisement---

सरायख्वाजा पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार |

---Advertisement---

ब्यूरो चीफ: दिलीप कुमार

जौनपुर: सरायख्वाजा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले (हत्या के प्रयास) के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई है।

करंजाकला बाजार में मुखबिर की सूचना पर पुलिस की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरायख्वाजा थाने की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वांछितों की तलाश में करंजाकला क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान सटीक मुखबिर की सूचना मिली कि जानलेवा हमले के आरोपी करंजाकला बाजार में मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया।

अभियुक्तों की हुई पहचान, भेजा गया जेल

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मनोज गौतम (निवासी रामपुर दवन सिंह) और आकाश गौतम उर्फ नरेगा (निवासी नेवादा ईश्वरी सिंह, थाना सरायख्वाजा) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी थाना सरायख्वाजा में दर्ज मुकदमा संख्या 437/2026 (धारा 109(1) BNS) के तहत वांछित थे। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय, हेड कांस्टेबल हरिन्द्र कुमार और कांस्टेबल अरुण यादव की टीम ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh