---Advertisement---

पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आई विवाहिता, मौत

---Advertisement---

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के नाहरमऊ गांव में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में सफाई के दौरान पंखा हटाते समय बिजली का जोरदार झटका लगने से 35 वर्षीय विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सफाई के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाहरमऊ निवासी कंचन (35 वर्ष) गुरुवार को अपने घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कमरे में रखे पंखे को हटाकर दूसरी जगह रखने का प्रयास किया। पंखे को हाथ लगाते ही वह अचानक उसमें उतर रहे तेज करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं।

अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी में जुट गए, लेकिन कंचन ने उससे पहले ही दम तोड़ दिया। कंचन की अचानक हुई इस असामयिक मौत से उनके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। घटना के बाद से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की खबर फैलते ही नाहरमऊ गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

— दिलीप कुमार

(ब्यूरो चीफ, जौनपुर — तृप्ति प्रमाण)

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh