---Advertisement---

“काजू पाड़ा जमीन घोटाला: बिल्डर ने खरीदारों को दिया नायगांव में विकल्प |

---Advertisement---

मुंबई, 28 दिसंबर 2025
राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक – तृप्ति प्रमाण

मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम स्थित गुलशन नगर में स्थित स्टार डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अबरार खान ने हाल ही में एक बैठक में खुलासा किया कि ठाणे के घोड़बंदर स्थित काजू पाड़ा गांव, सेक्टर-2, सर्वे नंबर 67, 72 और 73 से जुड़ी जमीन के मामले में उन्हें भी धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है।

इस बातचीत के दौरान उन्होंने 13 सितंबर 2025 को दर्ज की गई एफआईआर की प्रति भी पीड़ितों और तृप्ति प्रमाण के प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत की।

पृष्ठभूमि में, पांच व्यक्ति — अब्दुल मसूद, रामप्रसाद गौतम, नंदराम गौतम, अब्दुल फरीद और अब्दुल मोहिद — ने 21 दिसंबर 2025 को तृप्ति प्रमाण से संपर्क किया था। उनका दावा था कि उन्होंने 29 नवंबर 2010 को अबरार खान से यह जमीन खरीदी थी, लेकिन बाद में उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब वे काजू पाड़ा पहुंचे, तो पता चला कि वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को भी बेच दी गई है।

खबर प्रकाशित होने के बाद अबरार खान ने पहली बार संवाद किया और जोगेश्वरी स्थित अपने कार्यालय में एक बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को दो विकल्प दिए:

यदि वे काजू पाड़ा में ही जमीन चाहते हैं, तो मामले के अंतिम निर्णय तक प्रतीक्षा करनी होगी।
यदि वे तत्काल विकल्प चाहते हैं, तो ठाणे जिले के नायगांव, कामान क्षेत्र की ग्राम पंचायत में स्थित उनकी जमीन पर समान एरिया आवंटित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित कभी भी वहां जाकर जमीन देख सकते हैं और यदि संतुष्ट होते हैं, तो तुरंत नाप-जोख करके कब्जा ले सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh