वसई-विरार महानगरपालिका क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 27 की पूर्व नगरसेविका श्रीमती प्रीती दिनेश म्हात्रे एवं सरपंच एडवोकेट दिनेश म्हात्रे ने आज मनपा आयुक्त पृथ्वीराज बी.पी. से कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कामण क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विकास मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रमुख मांगें:
सरकारी जमीन पर खेल मैदान का विकास, ताकि स्थानीय युवाओं और विद्यार्थियों को उचित खेल सुविधा मिल सके।
देवदल-सागपाडा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षतिग्रस्त सड़क का जल्द सीमेंट-कंक्रीटीकरण।
चिंचोटी नदी पर स्थित जर्जर पुल को हटाकर नए दो-लेन पुल का निर्माण, जो हजारों नागरिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक है।
आयुक्त की प्रतिक्रिया:
मनपा आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगने के निर्देश देने की बात कही।
संपर्क:
साहिल यादव, संवाददाता
तृप्ति प्रमाण न्यूज़ पोर्टल