# triptipraman.com ## Posts - [विद्यालय में छात्रों ने लगाए पौधे, प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया |](https://triptipraman.com/vidyaalay-mein-chhaatron-ne-lagae-paudhe-prakrti-ke-prati-jaagarookata-ka-sandesh-diya/): हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में 3 जून, 2025 को आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में आज एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 3 जून 2025 को विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने एक-एक पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को स्वस्थ बनाए रखेंगे। ✅ कार्यक्रम की अध्यक्षता – प्रधानाचार्य नन्हे सिंह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हे सिंह ने की। उन्होंने छात्रों के इस पहल ...

Read more

- [डॉ. मीना अग्रवाल (नेचुरोपैथी): मूंगफली – पौष्टिकता का छोटा लेकिन शक्तिशाली खजाना |](https://triptipraman.com/dr-meena-agravaal-nechuropaithee-moongaphalee-paushtikata-ka-chhota-lekin-shaktishaalee-khajaana/): मूंगफली: सस्ता, पौष्टिक और सेहतमंदलेखक: डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी मूंगफली को अक्सर “गरीबों का बादाम” कहा जाता है। यह न सिर्फ सस्ती है, बल्कि बहुत पौष्टिक भी। यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। मूंगफली में क्या-क्या होता है? मूंगफली के स्वास्थ्य लाभ: मूंगफली का उपयोग कैसे करें? पशुओं के लिए भी लाभदायक औद्योगिक उपयोग स्वास्थ्य ही धन हैमूंगफली सस्ती होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करने से आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। लेखक:डॉ. मीना अग्रवालनेचुरोपैथी चिकित्सक, आगरा - [मुरादाबाद समाचार: जयंतीपुर में वेल्डिंग करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या |](https://triptipraman.com/muraadaabaad-samaachaar-jayanteepur-mein-velding-karane-vaale-yuvak-kee-golee-maarakar-hatya/): मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर मीनानगर में 22 वर्षीय वेल्डिंग के कामगार शाहरुख की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। शाहरुख बुधवार रात से लापता था, जिसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव घर से महज़ 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारीशाहरुख बुधवार को रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने गया था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसकी ...

Read more

- [डॉ. मीना अग्रवाल: अनार – प्राकृतिक चमत्कार और स्वास्थ्य का खजाना | #प्राकृतिकचिकित्सा #स्वस्थभारत |](https://triptipraman.com/dr-meena-agravaal-anaar-praakrtik-chamatkaar-aur-svaasthy-ka-khajaana-praakrtikachikitsa-svasthabhaarat/): डॉ. मीना अग्रवाल, प्रख्यात नेचुरोपैथ एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ, ने हाल ही में अनार के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों पर एक विस्तृत शोधपरक लेख प्रकाशित किया है। उन्होंने अनार को “पुनिकेसी परिवार का सर्वश्रेष्ठ औषधि वृक्ष” बताया और इसे फल के साथ-साथ एक बेजोड़ प्राणवान ओषधि के रूप में प्रस्तुत किया है। अनार के स्वास्थ्य लाभों का वर्णन प्राचीन ग्रंथों जैसे सुश्रुत संहिता, ओल्ड टेस्टामेंट और अरेबियन नाइट्स में भी मिलता है। यह पौधा मूल रूप से अफगानिस्तान का है, लेकिन आज इसकी खेती विश्व के हर कोने में की जाती है। अनार कई प्रकार का होता है, लेकिन सफेद और लाल ...

Read more

- [डॉ. मीना अग्रवाल (नेचुरोपैथी): अनीमिया से छुटकारा पाएं स्वाभाविक तरीकों से |](https://triptipraman.com/dr-meena-agravaal-nechuropaithee-aneemiya-se-chhutakaara-paen-svaabhaavik-tareekon-se/): अनीमिया: सौंदर्य और स्वास्थ्य के लिए खतरा – डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी अनीमिया न केवल स्वास्थ्य के लिए बल्कि सौंदर्य के लिए भी घातक है। यह रोग ज्यादातर युवाओं में देखने को मिलता है, जो अपने शरीर की सेहत के प्रति कम ध्यान देते हैं। देर रात तक जागना, अनियमित खान-पान, तंबाकू, सिगरेट, चाय, शराब का सेवन और आहार में संतुलन की कमी अनीमिया के प्रमुख कारण हैं। इस रोग के कारण चेहरे की चमक जाती है, शरीर में थकान बनी रहती है और ऊर्जा की कमी महसूस होती है। साथ ही, महिलाओं में माहवारी में देरी या बहुत कम ...

Read more

- [डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी: जई – प्राकृतिक स्वास्थ्य का रहस्य |](https://triptipraman.com/dr-meena-agravaal-nechuropaithee-jaee-praakrtik-svaasthy-ka-rahasy/): जई – स्वास्थ्य के लिए अद्भुत अनाज लेखक:डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथीआगरा जई (ओट्स) एक ऐसा अनाज है, जिसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन ए, टोकोफेरॉल्स, कैफिक एसिड, सैपोनिन्स और घुलनशील फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। जई के स्वास्थ्य लाभ:हृदय स्वास्थ्य: जई का सेवन हृदय रोगों और उच्च रक्तचाप से बचाव करता है।आंखों की रक्षा: यह मैक्युलर डिजेनरेशन और आंखों की अन्य बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।कैंसर से रक्षा: जई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई प्रकार के कैंसर से बचाते हैं।रोग प्रतिरोधक क्षमता: जई के सेवन से शरीर ...

Read more

- [आश्रय फाउंडेशन देहरादून ने गरीब बच्चों को सौंपी किताबें और कम्बल | NEET-JEE-NDA की मुफ्त कोचिंग की घोषणा"|](https://triptipraman.com/aashray-phaundeshan-deharaadoon-ne-gareeb-bachchon-ko-saumpee-kitaaben-aur-kambal/): “उत्तराखंड के देहरादून जिले में आश्रय फाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों को स्कूल की किताबें और असमर्थ परिवारों को कम्बल वितरित किए गए। फाउंडेशन के डायरेक्टर ने बताया कि 12वीं कक्षा के ऐसे छात्र, जो आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं लेकिन पढ़ाई में मेधावी हैं, उन्हें NEET, JEE और NDA की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। फाउंडेशन ने सरकार से अपील की है कि वह इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करे, ताकि गरीब बच्चों को भी उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। इस अवसर पर आश्रय फाउंडेशन के संस्थापक श्री अनंत कुमार, श्री अमित परमार, श्रीमती रुचि सिंह, गौतम सिंह, गौरव और ...

Read more

- [मुरादाबाद में कबड्डी टूर्नामेंट का धमाकेदार आयोजन | संत सनातनी ने किया पुरस्कार वितरण |](https://triptipraman.com/muraadaabaad-mein-kabaddee-toornaament-ka-dhamaakedaar-aayojan-sant-sanaatanee-ne-kiya-puraskaar-vitaran/): मुरादाबाद में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन – संत सनातनी ने किया पुरस्कार वितरण मुरादाबाद के सिविल लाइन्स, पीएससी रोड स्थित ग्रीन मॉडल स्कूल , जीवन ज्योति अस्पताल के पास आज एक शानदार कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुरादाबाद अकादमी के सहयोग से संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ (भारत सरकार द्वारा पंजीकृत) के अध्यक्ष एवं संत सनातनी अखाड़ा महामंडलेश्वर पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित वशिष्ठ थे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी कबड्डी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ...

Read more

- [डॉ. मीना अग्रवाल: नेचुरोपैथी के ज़रिए स्वास्थ्य की महत्वता पर प्रकाश डाला |](https://triptipraman.com/do-meena-agravaal-nechuropaithee-ke-zarie-svaasthy-kee-mahatvata-par-prakaash-daala/): स्वास्थ्य भगवान की बड़ी दौलत है। ऐसे में अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए अच्छे और पौष्टिक खाने का चुनाव करना बेहद जरूरी है। नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. मीना अग्रवाल, आगरा से जुड़ी एक प्रमुख स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं, जो अक्सर लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक करती रहती हैं। उनके अनुसार, अंकुरित अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक प्राकृतिक और ऊर्जावान आहार है, जिसमें सभी पोषक तत्व – जैसे विटामिन, प्रोटीन, खनिज, एंजाइम, कार्बोहाइड्रेट – सक्रिय और स्वस्थ रूप में मौजूद होते हैं। अंकुरित अनाज क्यों विशेष? अंकुरित अनाज के ...

Read more

- [लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, मुख्य अतिथि विधायक रितेश गुप्ता एवं महापौर ने किया शुभारंभ |](https://triptipraman.com/lokamata-ahilyabai-holakar-ki-trishatabdi-jayanti-par-bhavya-pradarshani-ka-aayojan-mukhya-atithi-vidhayak-ritesh-gupta-evam-mahapor-ne-kia-shubharambha/): लखनऊ। 24 मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर के तत्वाधान में महानगर कार्यालय, बुद्धि विहार में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर विधायक रितेश गुप्ता और महापौर विनोद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। अहिल्याबाई होलकर के सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित इस प्रदर्शनी में उनके जीवन और कार्यों से जुड़े चित्र, फोटोग्राफ्स और ऐतिहासिक दस्तावेज़ प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी का आयोजन 31 मई तक पूरे देश में किया जा रहा है। विधायक रितेश गुप्ता ने कहा – “अहिल्याबाई ने समाज की ...

Read more

- [डॉ. मीना अग्रवाल (नेचुरोपैथी): दांतों के स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक घरेलू उपचार |](https://triptipraman.com/dr-meena-agravaal-nechuropaithee-daanton-ke-svaasthy-ke-lie-praakrtik-ghareloo-upachaar/): दांत हमारे शरीर के बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं। दांतों की ठीक तरह से देखभाल न करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे – दांतों में कीड़े लगना, दर्द, मसूढ़ों में सूजन, खून आना, और भी गंभीर स्थितियां जैसे पायरिया भी। अक्सर लोग दांतों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। खाना खाने के बाद कुल्ला न करना, दांतों को ठीक से न साफ करना, या गलत तरीके से ब्रश करना भी दांतों के लिए हानिकारक होता है। इसके अलावा, अपच, कब्ज, और गलत खान-पान की आदतों से भी दांतों में सड़न शुरू हो सकती है। दांतों के ...

Read more

- [अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन, विधायक रितेश गुप्ता रहे मुख्य अतिथि |](https://triptipraman.com/ahilyaabaee-holkar-jayantee-par-mahaaraaja-agrasen-intar-kolej-mein-bhavy-aayojan-vidhaayak-ritesh-gupta-rahe-mukhy-atithi/): मुरादाबाद।महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे , सोमपाल सिंह और दिनेश सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर विधायक रितेश गुप्ता और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे को सम्मानित कर बुके भेंट किए गए। वहीं, सोमपाल सिंह और दिनेश सिसोदिया का स्वागत पुष्प हार पहनाकर किया ...

Read more

- [अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने किया भीकनपुर पुल का निरीक्षण, आवश्यक कार्य को देने के निर्देश |](https://triptipraman.com/apar-jilaadhikaaree-vitt-evan-raajasv-ne-kiya-bheekanapur-pul-ka-nireekshan-aavashyak-kaary-ko-dene-ke-nirdesh/): मुरादाबाद।जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशन में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने ग्राम गोविंदपुर नजरपुर स्थित भीकनपुर पुल (ब्लॉक मुंडा पांडे) का निरीक्षण किया। यह पुल 2024 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके चलते पहुंच मार्ग प्रभावित हुआ है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पुल के बाधित होने के कारण कृषि कार्य में आ रही है कठिनाई। इसके अलावा, ग्रामीणों को जनपद मुख्यालय जाने के लिए 25 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश ...

Read more

- [नगर निगम मुरादाबाद: आरक्षित दुकानों का सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से होगा पारदर्शी आवंटन |](https://triptipraman.com/nagar-nigam-muraadaabaad-aarakshit-dukaanon-ka-saarvajanik-neelaamee-ke-maadhyam-se-hoga-paaradarshee-aavantan/): मुरादाबाद।नगर निगम मुरादाबाद ने अब आरक्षित दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब इन दुकानों का आवंटन सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से किया जाएगा, ताकि सभी पात्र एवं इच्छुक नागरिकों को समान अवसर प्रदान किया जा सके। इससे पहले उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशों के अनुपालन में, खोखा धारकों को रियायती दरों पर अन्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकान आवंटन का विकल्प दिया गया था। साथ ही खोखा स्थानांतरण के लिए भी प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन निर्धारित समयावधि में संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। अब नगर निगम द्वारा दी गई समय सीमा ...

Read more

- [डॉक्टर मीना अग्रवाल (नेचुरोपैथी): जामुन – स्वास्थ्य के लिए रामबाण है यह फल |](https://triptipraman.com/doktar-meena-agravaal-nechuropaithee-jaamun-svaasthy-ke-lie-raamabaan-hai-yah-pha/): जामुन: सस्ता पर बहुत काम का फल, जानें कैसे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैलेखक: डॉ. मीना अग्रवाल, आयुर्वेदिक एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा विशेषज्ञ, आगरा जामुन ग्रीष्म ऋतु का एक लोकप्रिय और सस्ता फल है। यह माल्टेसी परिवार (Myrtaceae) का सदस्य है और आम लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाता है। जामुन का पेड़ सदाबहार होता है और इसके फल ग्रीष्म के अंत में बाजार में आते हैं। फल का रंग पकने के साथ-साथ बदलता रहता है – कच्चा फल हरा होता है, थोड़ा पका हुआ लाल-बैंगनी होता है और पूरी तरह पके जाने पर यह काला-नीला दिखाई देता है। इसका ...

Read more

- [चमोली में संघ कार्य के प्रारंभिक दौर की चुनौतियों और सफलताओं की गाथा – एक प्रचारक की यादें |](https://triptipraman.com/chamolee-mein-sangh-kaary-ke-praarambhik-daur-kee-chunautiyon-aur-saphalataon-kee-gaatha-ek-prachaarak-kee-yaaden/): चमोली (उत्तराखंड) – भारतीय इतिहास में 1970 के दशक का प्रारंभिक दौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। उत्तराखंड के चमोली जिले में संघ के प्रचार की शुरुआत भी इसी दौर में हुई। इसके पीछे की कहानी आज भी प्रेरणादायक है। एक पूर्व प्रचारक ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे पूर्व में सिचाई विभाग के रामगंगा बांध चिकित्सालय, कालागढ़ (पौड़ी गढ़वाल) में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे। जुलाई 1971 में वे राज्य सेवा छोड़कर संघ के प्रचारक बन गए और चमोली जिले में पहुँचे। इस जिले में उनका प्रारंभिक कार्यक्षेत्र चमोली एवं ...

Read more

- [भाजपा की अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति जयंती कार्यशाला: महिला सशक्तिकरण का संदेश |](https://triptipraman.com/bhaajapa-kee-ahilyaabaee-holakar-trishataabdee-smrti-jayantee-kaaryashaala-mahila-sashaktikaran-ka-sandesh/): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला एवं महानगर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति जयंती को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन महानगर कार्यालय, बुद्धि विहार में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य अहिल्याबाई होलकर की विरासत को समाज में प्रसारित करना और महिला सशक्तिकरण के महत्व को प्रचारित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर रहीं, जिन्होंने अहिल्याबाई के जीवन और उनकी देशभक्ति की झलक पेश की। कार्यशाला का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और मुख्य अतिथि हरजिंदर कौर द्वारा भारत माता , पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा ...

Read more

- [देहरादून में 5 बांग्लादेशी नागरिक और एक भारतीय महिला गिरफ्तार, 4 नाबालिग बच्चों को सुपुर्दगी दी गई |](https://triptipraman.com/deharaadoon-mein-5-baanglaadeshee-naagarik-aur-ek-bhaarateey-mahila-giraphtaar-4-naabaalig-bachchon-ko-supurdagee-dee-gaee/): देहरादून पुलिस ने क्लेमेंटटाउन इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्लेमेंटटाउन स्थित एक घर में कथित रूप से कुछ विदेशी नागरिक छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और वहां से पांच बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने वहां से चार नाबालिग बच्चों को भी बरामद किया। उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर संरक्षण में ले लिया गया है। पुलिस ने ...

Read more

- [पालघर में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़: 5.6 करोड़ की मेफेड्रोन के साथ नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार |](https://triptipraman.com/paalaghar-mein-drags-phaiktree-ka-bhandaaphod-5-6-karod-kee-mephedron-ke-saath-naijeeriyaee-mahila-giraphtaar/): नाइजीरियाई महिला समेत ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 5.6 करोड़ की मेफेड्रोन जब्त – पालघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पालघर, 12 अप्रैल 2025 — महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नालासोपारा के प्रगति नगर इलाके में छिपाई गई ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5.6 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवा मेफेड्रोन के साथ एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीता फाति कुरेबेवेई (26) के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया की रहने वाली है। उसका एक साथी हेनरी उचेन्ना ...

Read more

- [पालघर की केमिकल फैक्ट्री में ज़हरीली गैस का रिसाव, 10 से अधिक मजदूर बीमार |](https://triptipraman.com/paalaghar-kee-kemikal-phaiktree-mein-zahareelee-gais/): पालघर (महाराष्ट्र):पालघर जिले के बोईसर के तारापुर MIDC क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में कथित रूप से अवैध रूप से रसायन उत्पादन के दौरान ज़हरीली गैस का रिसाव हुआ। इस घटना से 10 से अधिक मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गैस इतनी जहरीली थी कि मजदूरों की आंखों और नाक में जलन शुरू हो गई और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बीमार मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन मौके पर मौजूद है और मामले की जांच जारी है। - [गुलाब: स्वास्थ्य के लिए अनमोल रत्न | डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी |](https://triptipraman.com/gulab-svasthy-ke-liy-anmol/): गुलाब: स्वास्थ्य के लिए अनमोल रत्न डॉक्टर मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी गुलाब का फूल हर किसी को पसंद होता है। इसकी सुंदरता के साथ-साथ इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते हैं। यह ना सिर्फ सजावट का जरिया है, बल्कि आयुर्वेद और नेचुरोपैथी में भी इसका खास महत्व है। गुलाब के फायदे: गुलकंद कैसे बनाएं? अगर ताजी पंखुड़ियां नहीं मिलें, तो सूखी पंखुड़ियों का भी उपयोग कर सकते हैं। उन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर इस्तेमाल करें। निष्कर्ष: गुलाब एक ऐसा पुष्प है, जिसमें सौंदर्य और स्वास्थ्य दोनों के गुण मौजूद हैं। इसका नियमित उपयोग शरीर को ताजगी, शीतलता और स्वास्थ्य दोनों ...

Read more

- ["सौंफ – स्वास्थ्य की रानी, महिला और बच्चों के लिए है वरदान"डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी |](https://triptipraman.com/saunfh-svasthy-ki-rani-mahila-and-bachcho-ke-liy/): सौंफ को पान की जान भी कहा जाता है। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। खासकर गर्मियों में इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसमें 2.5% से लेकर 15% तक तेल पाया जाता है। इस तेल में 60% एनीथॉल और फेनरॉल जैसे तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी हैं। सौंफ के स्वास्थ्य लाभ: उपयोग के तरीके: 1. स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए: 2. मुंह के छाले ठीक करने के लिए: 3. बच्चों के दस्त और पेट दर्द के लिए: 4. बहरेपन में लाभ: 5. नाक से खून आना ...

Read more

- [पालघर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से भाई-बहन की मौके पर मौत |](https://triptipraman.com/palghar-me-dardanak-hadasa/): महाराष्ट्र, पालघर: जिले के पालघर-माहिम रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार रात को हुआ। पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। पालघर थाने के एक अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मंगेश विश्वकर्मा (22) और उसकी बहन पूजा विश्वकर्मा (25) के रूप में हुई है। दोनों मंगलवार रात भोजन के बाद आइसक्रीम खाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। लौटते समय सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। ...

Read more

- [मुरादाबाद: टीएसआई जसवीर सिंह ने 400 छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, लिया संकल्प |](https://triptipraman.com/muradabad-di-a-s-i-jasavir-singh-ne/): मुरादाबाद। रोड सेफ्टी मिशन 2025 के तहत ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जाकर लगभग 400 छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर टीएसआई ने विद्यार्थियों को दोपहिया और चारपहिया वाहनों के यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के महत्व पर जोर दिया, साथ ही नशे में वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं के खतरों के बारे में बताया। छात्राओं को यह भी प्रोत्साहित किया गया कि वे अपने माता-पिता, अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी यातायात नियमों के प्रति ...

Read more

- [बाल विकास परियोजना की प्रमुख सेविका रिश्वत लेते गिरफ्तार, 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई |](https://triptipraman.com/bal-vikas-pariyojana-ki-pramukh-sevika/): मुरादाबाद। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीबी) की मुरादाबाद इकाई ने बाल विकास परियोजना बहजोई, जनपद सम्भल की प्रमुख सेविका को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह मानदेय निकालने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थी। शिकायतकर्ता राजकुमारी, पत्नी सोमवार सिंह, निवासी कस्बा स्टेटा, थाना चन्दौसी, जनपद सम्भल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रमुख सेविका मालती यादव उनसे एक मानदेय निकालने के एवज में ₹7000 की रिश्वत की मांग कर रही थीं। इस शिकायत के आधार पर 14 मई 2025 को एसीबी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। टीम के प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह ...

Read more

- [राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-1 के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:|](https://triptipraman.com/rajavansh-prakash-shivastav-sahayk/): राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-1 के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी: आलीशान और शानदार मसाला विक्रेताओं से लिए गए हल्दी पाउडर के सैंपल आलीशान मसाला विक्रेता के मसालों की गुणवत्ता तथा अधिक रैटों पर सामान बेचने की शिकायतें मिल रही थी मुरादाबाद। राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-1 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में एक विशेष टीम द्वारा मसाला विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस छापेमारी में उनके साथ ओमपाल सिंह एवं केके यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में मौजूद हैटीम ने शहर के प्रमुख मसाला निर्माताओं आलीशान मसाला निर्माता ...

Read more

- [थाना मझोला प्रभारी रामप्रसाद शर्मा को तृप्ति समाचार के रिपोर्ट शरद शर्मा ने किया सम्मानित।](https://triptipraman.com/thana-machola-prabhari-ramprasad-sharma-ko/): मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): तृप्ति समाचार चैनल के मुरादाबाद सिटी रिपोर्ट शरद शर्मा ने दिल्ली रोड स्थित थाना मझोला में थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने थाना प्रभारी को सम्मानित भी किया। भेंट के दौरान शरद शर्मा ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर थाना मझोला पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उनके सहयोग व सेवा भावना के लिए धन्यवाद प्रकट किया। थाना प्रभारी रामप्रसाद शर्मा ने भी पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए उनके सहयोग के लिए आभार जताया। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न ...

Read more

- [काली मिर्च: स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड – डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी |](https://triptipraman.com/kasli-mirchsvasthy-ke-liy-ek-suparafhud/): हमारी भारतीय रसोई में काली मिर्च एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल हमारे पूर्वजों ने हजारों सालों से किया है। केवल खाना स्वादिष्ट बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य लाभ के लिए भी। काली मिर्च का वैज्ञानिक नाम “पाइपर नाइग्रम” (Piper Nigrum) है। यह पौधा पाइपेरेसी परिवार का है और एक सदाबहार झाड़ी है, जो गर्म और नमी वाले मौसम में अच्छी तरह उगती है। यह पौधा आम या कटहल के पेड़ों पर चढ़ता है, जहां छांव और नमी मिलती है। काली मिर्च के फूलों में छोटे-छोटे फल लगते हैं। जब ये पक जाते हैं, तो लाल हो जाते ...

Read more

- [श्रीमती सोनिका ने किया मेला अधिकारी कुंभ का किया पदभार ग्रहण |](https://triptipraman.com/srimati-sonika-ne-kiya-mela-adhikari-kumbh/): हरिद्वार 13 मई 2025- शासन के निर्देशों के क्रम में श्रीमती सोनिका ने आज मेला अधिकारी कुंभ हरिद्वार का पदभार ग्रहण किया।मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि आगामी कुंभ का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं जिसके लिए केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशन में शासन स्तर एवं जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण बैठके आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंनेे कहा कि कुंभ को सुव्यवस्थित एवं भव्यता के साथ आयोजन करने के लिए सभी आवश्यक तैयारिया की जा ...

Read more

- [डॉक्टर मीना अग्रवाल: नेचुरोपैथी के तरीके से स्वास्थ्य लाभ – मिट्टी की पट्टी, कटि स्नान और पैर का गर्म स्नान |](https://triptipraman.com/doctor-meena-agarwal-naturopathy-ke-tarike-se-swasthya-labh/): डॉक्टर मीना अग्रवाल: नेचुरोपैथी के तरीके से स्वास्थ्य लाभ – मिट्टी की पट्टी, कटि स्नान और पैर का गर्म स्नान डॉक्टर मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी विशेषज्ञ, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में विश्वास रखती हैं। वे कई प्राकृतिक उपचारों के माध्यम से स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान देती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू और प्रभावी उपचारों के बारे में: 1. मिट्टी की पट्टी मिट्टी की पट्टी पेट दर्द, सूजन या अन्य स्थानीय समस्याओं में फायदेमंद होती है। मिट्टी बहुत चिकनी हो तो थोड़ी बालू मिलाएं। 2. कटि स्नान (Sitz Bath) कटि स्नान पेट और गुप्तांगों की बीमारियों में बहुत लाभदायक ...

Read more

- [बेल: भोजन और दवा दोनों, कब्ज से लेकर पेचिश तक में है असरदार – डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी |](https://triptipraman.com/bel-bhojan-aur-dava-donokabj-se/): बेल: एक ऐसा फल जो है दवा और भोजन दोनों – डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी भारतीय संस्कृति में बेल (बिल) का विशेष स्थान है। यह सिर्फ एक पूजनीय वस्तु ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद लाभकारी है। बेल की पत्तियां भगवान शिव को चढ़ाई जाती हैं, लेकिन इसके गुण आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों में स्वीकृत हैं। बेल के स्वास्थ्य लाभ: निष्कर्ष:बेल न सिर्फ एक पौष्टिक फल है, बल्कि एक प्राकृतिक दवा भी। यह कब्ज, पेचिश, मधुमेह और पेट संबंधी अन्य समस्याओं में बहुत लाभकारी है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से स्वास्थ्य में सुधार हो ...

Read more

- [मातृ दिवस पर मां भारती की आराधना के साथ राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ की जनरल मीटिंग |](https://triptipraman.com/matriy-divas-pr-ma-bharati-ki-aradhana/): आज 11.05.2025 राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ (पंजी) की एक जनरल मीटिंग का आयोजन मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) के एक बैंक्वेट हॉल में किया गया।इस विशेष बैठक का आयोजन मातृ दिवस के उपलक्ष्य में हुआ, जिसमें मां भारती की आराधना की गई। इस अवसर पर केक काटकर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मां को समर्पित एक भावुक कविता भी सुनाई गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल भावुक हो गया। मीटिंग में मुख्य रूप से पिछले आयोजनों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। गर्मियों को देखते हुए अगले ...

Read more

- [तीन दिवसीय दिव्यंग सेवा महाकुंभ का द्वितीय दिवस |](https://triptipraman.com/tin-divasiy-dibyang-seva/): प्रथम श्रवांस फाउंडेशन दून सिटीजन कौंसिल श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल वह दून इंटरनेशनल स्कूल में आज त्रि दिवसीय दिव्यंग सेवा महाकुंभ व स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर केदूसरे दिन भी लाभार्थियों की भारी भीड़ रही लाभार्थी प्रातः काल से ही कैंप में आने लगे थे और दिन बढ़ते बढ़ते कतारें लगने लगी कार्यक्रम की मुख्य संयोजक अनामिका जिंदल एवं संयोजक संजय कुमार गर्ग ने विस्तार से अवगत करवाया कि आज भी कैंप में उत्तराखंड से जनपद बागेश्वर चंपावत हरिद्वार आदि के साथ ही यू0 पी0 सहारनपुर आदेश से सैकड़ो संख्या में लाभार्थी कैंप में पहुंचे लगभग 18 स्टॉल कैंप में लगाए ...

Read more

- ["डॉ. मीना अग्रवाल: पपीता – पाचन से लेकर स्वास्थ्य तक का नैसर्गिक इलाज"|](https://triptipraman.com/de-meenaagarwal-papita-pachan-se/): डॉ. मीना अग्रवाल: पपीता – पाचन से लेकर स्वास्थ्य तक का नैसर्गिक इलाजलेखक: डॉ. मीना अग्रवाल, आगराविषय: नेचुरोपैथी | स्वास्थ्य लाभ पपीता एक ऐसा फल है, जिसे सदियों से गर्म देशों में स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य के रूप में जाना जाता रहा है। इसके औषधीय गुणों का लाभ लेते हुए यह स्वास्थ्य सुधार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ✅ स्कर्वी रोग में लाभदायकपपीता में विटामिन ‘सी’ की प्रचुरता होने के कारण यह स्कर्वी जैसे रोग में अत्यंत लाभकारी है। कई विशेषज्ञ इसे “अमूल्य घरेलू इलाज” के रूप में भी मानते हैं। यह शरीर के क्षार संतुलन को बनाए रखने ...

Read more

- ["भक्ति, श्रद्धा और परंपरा का संगम: मुरादाबाद में देवगुरु बृहस्पति जी महाराज का 35वां भव्य महोत्सव 14-15 मई को"|](https://triptipraman.com/bhaktishrdha-aur-parnapra-ka-sangam/): शरद शर्मा, मुरादाबाद। भक्ति, श्रद्धा और गुरु कृपा से परिपूर्ण, मुरादाबाद के रेती मोहल्ला स्थित श्री बृहस्पति देव जी महाराज मंदिर (गुरुदरबार) में इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति जी महाराज का 35वां दो दिवसीय भव्य वार्षिक महोत्सव अत्यंत धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व 14 मई बुधवार एवं 15 मई गुरुवार को आयोजित होगा। गत 34 वर्षों से निरंतर भक्तों के सहयोग व गुरुदेव की कृपा से यह परंपरा अटूट रूप से चली आ रही है, और इस वर्ष भी गुरु भक्तजन पूरे उत्साह व श्रद्धा से तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम विवरण इस प्रकार ...

Read more

- [भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर सहमति, 12 मई को फिर होगी DGMO स्तर की बातचीत |](https://triptipraman.com/bharat-pakistan-ke-bich/): नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लंबे समय से जारी तनाव के बीच एक अहम मोड़ आया है। दोनों देशों ने सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने पर सहमति जताई है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि शनिवार, 10 मई 2025 को पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को दोपहर 3:35 बजे फोन कर वार्ता की पहल की। इसके बाद चर्चा के दौरान तय हुआ कि शाम 5:00 बजे से दोनों देश जमीन, हवा और समुद्र में किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई ...

Read more

- [गल ग्रंथि (टॉन्सिल) स्वास्थ्य पर पड़ता है सीधा प्रभाव – जानें घरेलू उपचार और आहार | डॉ. मीना अग्रवाल |](https://triptipraman.com/gal-ganthiya-transil/): 🩺 गल ग्रंथि (टॉन्सिल): स्वास्थ्य के प्रति इसकी महत्वता और नैचुरोपैथिक उपचारलेखक: डॉ. मीना अग्रवाल, नैचुरोपैथी चिकित्सक, आगरा गल ग्रंथि (टॉन्सिल) हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसका बढ़ जाना, सिकुड़ना या ठीक से काम न करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह ग्रंथि पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियों में अधिक विकसित होती है और इसके सही कार्य न करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 🔍 गल ग्रंथि का महत्व:इस ग्रंथि से निकलने वाले स्राव का मस्तिष्क और शारीरिक विकास पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यदि यह स्राव अपर्याप्त हो या बिल्कुल न बने तो ...

Read more

- [रामपुर में पहली बार विशाल निःशुल्क मेडिकल कैम्प | 250 मरीजों का इलाज | डॉक्टरों की विशेष टीम शामिल |](https://triptipraman.com/rampur-mwe-pahalibar-vishal/): रामपुर, 9 मई:महर्षि विद्या मंदिर, रामपुर में आज राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ के तत्वावधान में एक भव्य निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एस. पी. सिंह ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया। इस शिविर में मुरादाबाद से वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और रामपुर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। “फ्री जांच, इलाज, उपचार व दवा” इस मूल मंत्र पर कार्य करते हुए लगभग 250 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मुरादाबाद से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों में शामिल रहे: डॉ. पवन – ...

Read more

- [तृप्ति समाचार के ब्यूरो चीफ शेखर सिंह को "राष्ट्रीय जागरूक हिन्दू महासंघ" ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी |](https://triptipraman.com/tripti-samachar-ke-shekhar-sing-bureau-chief/): मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश — तृप्ति समाचार के ब्यूरो चीफ श्री शेखर सिंह को उनके प्रभावशाली मीडिया कार्य और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए “राष्ट्रीय जागरूक हिन्दू महासंघ” द्वारा जिला मीडिया प्रभारी, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा जी एवं प्रदेश सचिव श्री अरुण शर्मा जी की सहमति से दिनांक 08 मई 2025 को जारी किया गया। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष मुरादाबाद, श्री शिव ओम मुम्मा जी की संस्तुति पर की गई है। इस अवसर पर श्री शेखर सिंह ने “राष्ट्रीय जागरूक हिन्दू महासंघ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री ...

Read more

- [Moradbad सशस्त्र सेना बालों का उत्साहवर्धन करते हुए शिवसेना ने किया 'शौर्य तिरंगा' कार्यक्रम।*](https://triptipraman.com/muradabad-sashastra-sena-balon-ka-utsahvardhan/): उतर प्रदेश: भारतीय वायु सेना द्वारा कल देर रात पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के उत्साहवर्धन के लिए शिवसेना ने एक “तिरंगा शौर्य” कार्यक्रम आयोजित किया। उतर प्रदेश: भारतीय वायु सेना द्वारा कल देर रात पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के उत्साहवर्धन के लिए शिवसेना ने एक “तिरंगा शौर्य” कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे साइन हॉस्पिटल के सामने कारगिल स्मारक पर किया गया, भारी मात्रा में शिव सैनिकों ने वहां एकत्रित होकर तिरंगा फहराया और बाइक रैली निकाली। भारतीय सशस्त्र बलों का ...

Read more

- [📰 आरोग्य सौंदर्य: प्राकृतिक उपचारों से बढ़ाएं अपनी छवि | डॉ. मीना अग्रवाल, आगरा |](https://triptipraman.com/aarogya-soundarya-prakrutik-upcharon-se-badhay/): स्वास्थ्य ही धन है – यह कहावत तो हम सभी जानते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं कि असली सौंदर्य भी स्वास्थ्य से ही उत्पन्न होता है? डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी विशेषज्ञ, आगरा से जानिए कैसे प्राकृतिक तरीकों से घर बैठे अपनी त्वचा, बाल और स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है। ✨ आकर्षक सौंदर्य: भीतरी स्वास्थ्य का ही परिणामआकर्षक सौंदर्य केवल बाहरी सुंदरता नहीं, बल्कि भीतरी स्वास्थ्य और संतुलित जीवन शैली का परिणाम है। आजकल रसायन युक्त सौंदर्य प्रसाधनों का अत्यधिक उपयोग हो रहा है, जो कुछ समय तक तो सुंदरता दिखा देते हैं, लेकिन लंबे समय में त्वचा को ...

Read more

- [भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर अज़रबैजान ने जताई आपत्ति, पाकिस्तान का दिया समर्थन |](https://triptipraman.com/bharat-ki-surgical-strike-pr-ajarbaijan-ne-jatai-aapatti/): ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। तुर्किये के बाद अब अज़रबैजान ने भी भारत की कार्रवाई की आलोचना की है और पाकिस्तान का समर्थन किया है। अज़रबैजान के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए भारत की सैन्य कार्रवाई पर चिंता जताई। बयान में कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव से क्षेत्रीय शांति को खतरा है। मंत्रालय ने कहा, “हम इस सैन्य हमले की निंदा करते हैं जिसमें निर्दोष नागरिकों ...

Read more

- [ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज होगी अहम सर्वदलीय बैठक, विपक्ष के नेता भी होंगे शामिल |](https://triptipraman.com/operation-sindhu-ke-bad-aaj-hogi/): ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक अहम सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी, साथ ही सीमा सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। सरकार की मंशा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर सभी राजनीतिक दलों की एकजुटता बनी रहे। आतंकियों के ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक के बाद सभी प्रमुख दलों ने सेना की कार्रवाई का समर्थन किया था, इसलिए बैठक में सभी दलों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। ...

Read more

- [नालासोपारा: गोद लिए दो मासूमों से बेरहमी, दंपत्ति पर केस दर्ज।](https://triptipraman.com/nalasopara-godliydo-masumo/): नालासोपारा। नालासोपारा के आचोले पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आचोले नगर में रहने वाले एक दंपत्ति ने तीन महीने पहले गोद लिए सात और तीन साल के बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप है कि दंपत्ति ने दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 117 (2) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचोले नगर की वीणा सरस्वती बिल्डिंग में सचिन पोरे और कविता पोरे रहते हैं। फरवरी 2025 में उन्होंने ...

Read more

- [स्वास्थ्य और समृद्धि का स्रोत: नारियल – डॉ. मीना अग्रवाल |](https://triptipraman.com/swasthy-aur-samridhi-ka-srot-nariyal/): हमारे पूर्वजों ने एक कहावत छोड़ी है — “जो नारियल पेड़ लगाता है, वह अपने लिए तो पात्र, वस्त्र, भोजन, पेय, घर आदि का प्रबंध करता ही है, अपने वंशजों के लिए भी एक अच्छी जायदाद छोड़ जाता है।” इस कहावत में नारियल के अद्वितीय महत्व को सुंदरता से प्रतिपादित किया गया है। नारियल को ‘जीवन-तरु’ कहा जाता है क्योंकि यह न केवल खाने-पीने के काम आता है, बल्कि इसका उपयोग चिकित्सा, सजावट, पूजा आदि अनेक कार्यों में भी किया जाता है। हर महीने लाखों लोग नारियल का सेवन करते हैं। इससे आहार और पेय दोनों मिल जाते हैं, और ...

Read more

- [मुरादाबाद में दो भीषण सड़क हादसे, सिंगर समेत दर्जनों घायल, एक की मौत |](https://triptipraman.com/muradabad-me-do-bhisan-sadak-hadase/): मुरादाबाद:उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से दो भीषण सड़क हादसों की खबर सामने आई है। पहले हादसे में प्रसिद्ध सिंगर पवन दीप और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में उत्तराखंड रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक दर्जन से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए। पहली घटना – सिंगर की कार की टक्करयह हादसा थाना गजरौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, सिंगर पवन दीप उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे थे, तभी उनकी कार हाईवे पर खड़े एक कैंटर से टकरा गई। इस टक्कर में पवन दीप और उनके ...

Read more

- [राम नाईक ने मत्स्योद्योग विकास नीति समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का हवाला](https://triptipraman.com/ramnaek-ne-matsyodhog-vikash-niti-samiti/): मुंबई, 3 जून 2025: महाराष्ट्र सरकार की मत्स्योद्योग विकास नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष और पूर्व उत्तर प्रदेश राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया। इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। स्वास्थ्य खराबी के कारण इस्तीफाश्री नाईक ने जनवरी 2025 से लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना किया, जिसके चलते उन्हें तीन बार लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। हालांकि अब उनकी तबीयत सुधर गई है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। इसी के चलते ...

Read more

- [डॉक्टर मीना अग्रवाल: बालों के झड़ने से निजात पाने के प्राकृतिक उपायनेचरोपैथी विशेषज्ञ, आगरा |](https://triptipraman.com/dr-meena-agarwalbalo-ke-chadane/): बालों का झड़ना आजकल एक सामान्य लेकिन चिंताजनक समस्या बन गई है। नेचरोपैथी विशेषज्ञ डॉक्टर मीना अग्रवाल ने इस समस्या के समाधान के लिए कई प्राकृतिक उपाय साझा किए हैं। आइए जानें इनके बारे में: सुबह 8:00 बजे – नाश्ता10:00 बजे – फल12:00 बजे – सलाद1:00 बजे – लंच4:00 बजे – भुने चने + 15 किशमिश7:00 बजे – रात्रि भोजन10:00 बजे – सो जाएंनोट: यदि बालों का झड़ना लगातार जारी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर मीना अग्रवालनेचरोपैथी विशेषज्ञ, आगरा सुझाव: “डॉक्टर मीना अग्रवाल के 5 प्राकृतिक उपाय: बालों के झड़ने से छुटकारा पाएं!”“बालों के झड़ने पर डॉक्टर मीना ...

Read more

- [पालघर वसई के गोराटपाड़ा में एक महीने से नहीं उठा कचरा, बदबू से बेहाल लोग – चुनाव के बाद गायब हुए नेता!|](https://triptipraman.com/palghar-vasai-ke-gorathpada-me-ek-mahine/): पालघर जिले के वसई पूर्व स्थित चिंचोटी गोराटपाड़ा क्षेत्र में जनता भारी परेशानी का सामना कर रही है। पिछले एक महीने से यहां कचरा नहीं उठाया गया, जिससे पूरे इलाके में गंदगी और बदबू का माहौल है।सर्वे नंबर 69/1, सनराइज इंग्लिश अकादमी के पास, गोराटपाड़ा इलाके में कचरे का बड़ा ढेर जमा हो चुका है, जिससे लोगों का घर में बैठना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल के पास फैला कचरा उनके स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन चुका है। गर्मी के मौसम में बिजली की भी समस्या बनी हुई है। एक तरफ लाइट नहीं है और दूसरी ...

Read more

- [भोजन पकाने के स्वास्थ्य नियम: जानें क्या इस्तेमाल करें और क्यों |](https://triptipraman.com/bhojan-pakane-ke-swasthy-niyam/): डॉक्टर मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी विशेषज्ञआगरा | भोजन पकाने के स्वास्थ्य नियम: जानें क्या इस्तेमाल करें और क्यों 1. प्रेशर कुकर और एल्युमिनियम बर्तन – स्वास्थ्य के लिए खतरा! 2. रेफ्रिजरेटर और माइक्रोवेव ओवन – ठंड का जहर! 3. नमक का सही चुनाव: आयोडीन नमक से बचें! 4. पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक तथ्यों का संगम अंतिम संदेश: स्वास्थ्य ही धन है! डॉक्टर मीना अग्रवाल का कहना है कि प्राकृतिक तरीकों से भोजन पकाना और रसायन मुक्त सामग्री का उपयोग करना हमारी सेहत की गारंटी है। आज से ही अपनी रसोई में बदलाव की शुरुआत करें! #स्वास्थ्यकीमूल #डॉक्टरमीनाअग्रवाल #नेचुरोपैथीकाराज #सहीनमककाचुनाव - ["जंग की बजाय जाति पर चर्चा क्यों? शिवसेना (UBT) का मोदी सरकार पर निशाना"|](https://triptipraman.com/jung-ke-bajay-jaati-per-charcha-kyon/): शिवसेना (UBT) का मोदी सरकार पर सवाल – क्या पाकिस्तान से युद्ध होगा या नहीं? पहलगाम हमले के बाद से महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टी शिवसेना (UBT) लगातार केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक जातिगत जनगणना की घोषणा को लेकर शिवसेना ने सवाल उठाया है कि क्या यह घोषणा जनता का ध्यान युद्ध की चर्चा से हटाने के लिए की गई? शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा कि जब भारत-पाक युद्ध की संभावना पर बात हो रही थी, तब ...

Read more

- [**डॉक्टर मीना अग्रवाल: शुद्ध तेल ही खाएं, रिफाइंड तेल से बचें – स्वास्थ्य के लिए जरूरी सलाह** |](https://triptipraman.com/dr-meena-agrawal-shudh-tel-hi/): डॉक्टर मीना अग्रवाल, आगरा (नेचुरोपैथी विशेषज्ञ)  आधुनिक जीवनशैली में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ, आहार में शुद्ध एवं प्राकृतिक तेलों के उपयोग की ओर वापसी हो रही है। नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉक्टर मीना अग्रवाल ने वात दोष को संतुलित रखने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए शुद्ध तेलों के महत्व पर जोर दिया है। आइए, जानें उनकी विस्तृत राय:  — ### **शुद्ध तेल क्यों आवश्यक है?**  डॉक्टर मीना के अनुसार, शुद्ध तेल (घानी से निकाला गया तेल) में स्वाभाविक चिकनाई और पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी हैं। यह चिकनाई एचडीएल (अच्छी कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाती ...

Read more

- [**मीरा-भायंदर पुलिस ने करोड़ों के वाहन ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की, 246 गाड़ियां जब्त |](https://triptipraman.com/mira-bhayandar-polic-ne-carodo-ke/): **मुख्य आरोपी संदीप कंदलकर समेत दो गिरफ्तार, 1,357 लोगों से 20.6 करोड़ रुपए की ठगी**  **मीरा-भायंदर, 5 अगस्त 2023**: मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्तालय ने एक बड़े वाहन ठगी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप सुरेश कंदलकर और उसके साथी सचिन सुनील तेटगुरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 246 महंगी गाड़ियां जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए आंकी गई है। आरोपियों ने अब तक 1,357 लोगों से 20 करोड़ 60 लाख रुपए की ठगी की है।  ### **ठगी का तरीका: एयरपोर्ट और जेएनपीटी पर किराया देने का झांसा**  पुलिस के अनुसार, ...

Read more

- [चार धाम यात्रा 2 मई को शुरू, उत्साह के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत |](https://triptipraman.com/char-dham-yatra-2-may-ko-shuru/): गंगोत्री-यमनोत्री 30 अप्रैल को हुए थे खुले, बाबा केदार और बद्रीनाथ के कपाट आज खुले देहरादून, 2 मई 2025: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा आज धूमधाम से शुरू हो गई। बाबा केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ जी के मंदिरों के कपाट आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसके साथ ही गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को ही खोले जा चुके हैं। यात्रा शुरू होते ही उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे व्यापारियों की आहत आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है। व्यापारियों में उत्साह, यात्रा से ...

Read more

- [डॉक्टर मीना अग्रवाल: नाक-जुकाम-खांसी के प्राकृतिक उपचार |](https://triptipraman.com/dr-meenaagrawal-nak-jukam-khasi-ke/): नेचुरोपैथी विशेषज्ञ की सलाह से स्वाभाविक स्वस्थ्य बहाल करें आजकल हर घर में कोई-न-कोई नाक-जुकाम या खांसी की समस्या से जूझ रहा है। बुखार और बलगम का प्रकोप भी बढ़ा हुआ है। लोगों की मांग पर, मैंने इस विषय पर विस्तृत जानकारी देने का निर्णय लिया। नाक-जुकाम क्या है? जब नाक से पतला स्राव (बलगम) बाहर आता है, तो इसे “नजला जुकाम” कहा जाता है। इस स्थिति में आंखें लाल हो जाती हैं, सिर भारी लगता है, और स्वाद की ग्रहणशक्ति कमजोर हो जाती है। शरीर के रक्त में ऑक्सीजन की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है, क्योंकि ...

Read more

- [मुरादाबाद में भव्य 21वीं भगवान परशुराम शोभायात्रा, पीली पगड़ियों से सजा सनातन का रंग |](https://triptipraman.com/muradabad-me-bhavy-21vibhagavan-parashuram/): अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, महानगर मुरादाबाद द्वारा 21वीं भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन मुरादाबाद, 30 अप्रैल 2025। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, महानगर मुरादाबाद द्वारा सनातन धर्म में जागृति, समरूपता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने हेतु 21वीं भगवान परशुराम शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह शोभायात्रा मौहल्ला बाजीगरान से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर हरिओम शर्मा, डॉ. के.के. मिश्रा, डॉ. प्रदीप शर्मा, गोपाल मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, सचिन शंखधार, अमित शर्मा, प्रणवीर शर्मा एवं अभिषेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। भक्तगण पीली ...

Read more

- ["परम पूज्य रवींद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में 21 कन्याओं का भव्य विवाह समारोह | अक्षय तृतीया विशेष | देहरादून" |](https://triptipraman.com/param-pujy-ravinra-puri-maharaj-ke/): देहरादून, उत्तराखंड:परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चौधरी फार्म हाउस, जीएमएस रोड, देहरादून में 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम चारों धामों के कपाट खुलने के शुभ दिन पर हुआ, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ गया। कार्यक्रम की शुरुआत में दूल्हा-दुल्हनों ने भगवान श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वरमाला और विवाह की रस्में संपन्न हुईं। कन्यादान के रूप में प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे डबल बेड, अलमारी, गद्दे, चादर, तकिया, ...

Read more

- [हिंदुस्तान चित्रपट कामगार संघटना को शिवसेना प्रणीत के रूप में मान्यता, कार्यकारिणी ने लिया शिवसेना में प्रवेश |](https://triptipraman.com/hindustan-chitrapat-kamgar-sangathana/): शिवसेना के मुख्य नेता एवं महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में, तथा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे जी के मार्गदर्शन में, साथ ही शिवसेना सचिव श्री संजय मशिळकर के पुढाकार से और श्री उमेश भिमालू की अध्यक्षता में, पालघर जिल्हा संपर्कप्रमुख सौ. भारती गावकर के सहयोग से “हिंदुस्तान चित्रपट कामगार संघटना” को “शिवसेना प्रणीत” के रूप में औपचारिक मान्यता प्रदान की गई। यह मान्यता चित्रपट (फिल्म) क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को न्याय दिलाने तथा महाराष्ट्र एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से दी गई है। इसी क्रम में “हिंदुस्तान चित्रपट कामगार ...

Read more

- [संजय राउत ने गृहमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, कहा- 'बदला तो सेना ले लेगी, घर से शुरू कीजिए'](https://triptipraman.com/sanjay-rawt-ne-grihmantri-ke-khilaf/): पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है। ऐसे में सरकार ने हाल ही में फ्रांस से 60,000 करोड़ रुपये के राफेल लड़ाकू विमानों की डील पर मुहर लगा दी है। हालांकि, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला तब हुआ, जब वहां भारतीय सेना मौजूद थी। इसलिए सिर्फ सेना के कंधों पर जिम्मेदारी डालकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती। “आर्मी तो कश्मीर में है, फिर भी ...

Read more

- [लार ही नहीं, इलाज है” – डॉ. मीना अग्रवाल का आयुर्वेदिक रहस्य |](https://triptipraman.com/lar-hi-nhi-ilaj/): 🩺 लार की उपयोगिता | Dr. Meena Agrawal, Agra लेखिका: डॉ. मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी विशेषज्ञ, आगरा हमारे शरीर में प्रत्येक एक अंग या पदार्थ का कोई न कोई महत्व होता है। लेकिन कई ऐसे रहस्य भी हैं, जिनके बारे में लोगों को सही जानकारी नहीं होती। आज हम आपको लार के अद्भुत फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ इलाज कर सकती है, बल्कि रोगों से भी बचा सकती है। 🔍 लार क्या है? लार शरीर की सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक औषधि मानी जाती है। हमारे मुंह में 1 लाख से अधिक ग्रंथियां होती हैं जो लार ...

Read more

- [मुफ्त नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर 29 अप्रैल को | Oracle Eye Hospital | Punjabi Helpline Trust.](https://triptipraman.com/oracle-eye-hospital-punjabi-helpline-trust/): पंजाबी हेल्पलाइन ट्रस्ट एवं ओरेकल आई हॉस्पिटल द्वारा 29 अप्रैल 2025 को एक नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसका स्थान होगा – ओरेकल आई हॉस्पिटल, हाई स्ट्रीट, एम.डी.ए., मुरादाबाद। इस विशेष नेत्र शिविर में आंखों की मुफ्त जांच, मुफ्त ऑपरेशन, ऑपरेशन के बाद मुफ्त दवाइयां और मुफ्त चश्मा भी उपलब्ध कराए जाएंगे। समाजसेवी संगठनों के इस सराहनीय प्रयास का लाभ आमजन को मिलेगा। शिविर में सेवा देने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में श्री सुरेश बुधानी, श्री तरुण मदान, श्री रोहित बब्बा, श्री बृजेश आनंद, श्री ...

Read more

- [ग्रामसभा गुमानीवाला में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन |](https://triptipraman.com/gramsabha-gumaniwala-me-all-indiakarate/): ग्रामसभा गुमानीवाला स्थित डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चौहान सेल्फ डिफेंस अकैडमी, नानकमत्ता के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए — जिसमें 3 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। मुख्य अतिथि परम पूज्य श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज जी ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु मैं श्री राजेंद्र गुप्ता जी (कराटे इंस्ट्रक्टर) तथा ...

Read more

- [पहलगाम हमले का असर: पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था में भूचाल, 70,000 करोड़ का झटका |](https://triptipraman.com/pahalgam-hamale-ka-asar/): आतंकवादी हमलों के खिलाफ भारत की निर्णायक कार्रवाई का एक सीधा असर पड़ा है – पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था पर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं, जिसके चलते पड़ोसी देश के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस हमले में 26 नाबालिग पर्यटकों की जान चली गई थी, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर आर्थिक रूप से दबाव डालना शुरू कर दिया। द्विपक्षीय व्यापार पर रोक, सिंधु जल संधि की समीक्षा, सरकारी स्तर पर सार्क वीजा नीति से पाकिस्तान को बाहर करना, राजनयिक ...

Read more

- [🌡️ लू लगना (हीट स्ट्रोक): कारण, लक्षण और नेचुरोपैथी से उपचार – डॉ. मीना अग्रवाल |](https://triptipraman.com/lu-lagana-hit-strok-karadlachad/): (डॉ॰ मीना अग्रवाल, आयुर्वेदाचार्य एवं नेचुरोपैथी विशेषज्ञ, आगरा) लू लगना या हीट स्ट्रोक गर्मी के मौसम में होने वाली एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो उच्च तापमान और धूप के कारण शरीर के तापमान नियंत्रण तंत्र के असंतुलन के कारण उत्पन्न होती है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहाँ भीषण गर्मी रहती है, यह एक सामान्य लेकिन घातक हो सकने वाली समस्या है। 🔥 कारण: भीषण गर्मी में बाहर घूमना (खुले सिर या नंगे पैर) धूप में भारी मेहनत या व्यायाम करना भूखे या प्यासे रहना अचानक गर्म से ठंडे वातावरण में जाना (एसी कमरे में) ठंडे से गर्म ...

Read more

- [पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम: शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स भारत में बैन।](https://triptipraman.com/pahalgam-aatanki-hamle-ke-bad/): पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम: शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स भारत में बैन 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। इसी कड़ी में, भारत ने पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर समेत कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को देश में ब्लॉक कर दिया है। इनमें पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया चैनल्स के यूट्यूब अकाउंट भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने इन चैनलों पर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने और झूठी, भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने के आरोप में यह कार्रवाई की ...

Read more

- [पीलिया के उपचार के लिए टिप्स: डॉ.मीना अग्रवाल नेचुरोपैथिक के आयुर्वेदिक सुझावों के साथ |](https://triptipraman.com/piliya-ke-upchar-ke-liy/):  इस मौसम में जब गर्मी तेज हो रही है, तब लीवर से संबंधित बीमारियां जैसे पीलिया और दस्त जैसी समस्याएं जल्दी ही दिखाई देने लगती हैं। डॉ. मीना अग्रवाल, एक अनुभवी नेचुरोपैथिक चिकित्सक, ने पीलिया के बारे में जानकारी देते हुए इसके प्राकृतिक उपचार के बारे में विस्तार से बताया है। पीलिया क्या है? पीलिया एक ऐसी स्थिति है जब शरीर में पित्त (जो लीवर द्वारा उत्पन्न होता है) रक्त में मिल जाता है। यह लीवर की कार्यक्षमता में गड़बड़ी के कारण होता है। इससे शरीर पीला पड़ जाता है, थकावट, भूख की कमी और अन्य लक्षण दिखाई देते हैं। ...

Read more

- ["पालघर की नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. इंदूराणी जाखड़ को शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने दी शुभकामनाएं" |](https://triptipraman.com/palghar-ki-navniyukti-jiladhikari/): महाराष्ट्र : पालघर जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. इंदूराणी जाखड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर शिवसेना पालघर तालुका प्रमुख माननीय श्री नितीन सातवी, शिवसेना आदिवासी सेल तालुका अध्यक्ष माननीय श्री विकास पडवळे, शिवसेना बोईसर विधानसभा सह-संघटक माननीय श्री गणेश चंद्रकांत घोलप, शिवसेना कोंढाण गण विभाग संघटक माननीय श्री हितेश सवरिया, शिवसेना मनोर ग्रामपंचायत सदस्य माननीय श्री सुधीर गिराने, पोचाडे ग्रामपंचायत सदस्य माननीय श्री बबन दुमाडा, शिवसेना शाखाप्रमुख पोचाडे माननीय श्री दीपक मालकरी, माननीय श्री विश्वनाथ सातवी, माननीय श्री बाबुराव निकोले सहित शिवसेना के अन्य पदाधिकारी व शिवसैनिक उपस्थित थे। इस भेंट ...

Read more

- [भारत ने पाक नागरिकों के वीजा किए रद्द, 4 दिन में देश छोड़ने का आदेश; आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला |](https://triptipraman.com/bharat-ne-poknagariko-ke-vija-kiy-radh/): नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। इस फैसले के तहत, 27 अप्रैल से सभी मौजूदा वैध वीजा रद्द माने जाएंगे। केवल चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल तक मान्य रहेंगे। भारत में इस समय मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को चार दिनों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। सरकार ने जारी की सलाह |भारत सरकार ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही, वहां मौजूद भारतीयों से जल्द भारत ...

Read more

- [पहलगाम आतंकी हमला: सर्वदलीय बैठक आज, सीमा पर सख्ती; शहीदों को दी जा रही अंतिम विदाई |](https://triptipraman.com/pahalgav-aatnki-hamala/): नई दिल्ली। पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार गुरुवार को एक सर्वदलीय बैठक आयोजित कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने इस हमले पर सभी दलों को साथ लेकर चलने की मांग की थी। गृह मंत्री अमित शाह कर रहे राजनीतिक दलों से चर्चासूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क कर उन्हें स्थिति की जानकारी दे रहे हैं। यह उम्मीद की जा रही है कि राजनाथ ...

Read more

- [जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के खिलाफ बजरंग दल का निषेध आंदोलन | बेलापुर सीबीडी में गरजा हिंदू संगठन।](https://triptipraman.com/jambu-kashmir-aatnki-hamale-ke-khilafh-bajarnag-dal/): जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज राष्ट्रीय बजरंग दल और आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा कोकण विभाग की आयुक्त कार्यालय, सीबीडी बेलापुर (नवी मुंबई) के सामने एक जोरदार निषेध आंदोलन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में आंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद कोकण प्रांत के महामंत्री श्री उद्धव रामराव खराडे, राष्ट्रीय महिला परिषद ठाणे विभाग की अध्यक्ष संगीता शेट्टी, नई मुंबई जिला मंत्री महावीर जैन, नवी मुंबई जिला अध्यक्ष संजय यादव, और जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा रतन साहिल, अशोक तिवारी, सूरज निषाद, पवन विश्वकर्मा, संजय निषाद, जितेंद्र मौर्य, सुधा भाई, राहुल केसरवानी और ...

Read more

- [संस्कार भारती ने मनाया "भू-अलंकरण दिवस" | चैतन्य एकेडमी से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश |](https://triptipraman.com/snaskar-bharati-ne-manaya-bhu-alankaran-divas/): देवरिया। संस्कार भारती देवरिया के तत्वावधान में राघव नगर स्थित चैतन्य एकेडमी में “भू अलंकरण दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भावनात्मक संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल और संरक्षक शारदा मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं – श्रेया, अनुष्का, सलोनी और प्रियांशा – ने सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्वागत गीत की प्रस्तुति अनन्या, नंदिनी और दिव्यांशी ने ...

Read more

- [धरती का बुखार कम करने लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना और पौधरोपण व पौधरक्षण करना जरूरी |](https://triptipraman.com/dharti-ka-bukhar-kam-karaneliy-karban/): दिनांक 22 अप्रैल 2025 को प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट के आओ धरा को हरा भरा बनाएं अभियान के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस की अवसर पर आर.आर.के. सेकेंडरी स्कूल आशियाना फेस 2 के प्रागंण में 2 औषधीय वृक्ष अर्जुन और जामुन के पौधे का रोपण किया गया । इस अवसर पर छात्रों के बीच सकारात्मक चर्चा की गई। बच्चों ने भी धरती मां को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए पौधे को अपने मित्र बनाने के लिए कहा।आर आर के सेकेंडरी स्कूल आशियाना फेस 2 की प्रधानाचार्या वन्दना छावड़ा ने कहा कि प्रकृति और धरती को बचाने के लिए हमें पौधरोपण ...

Read more

- [पहलगाम आतंकी हमला: महाराष्ट्र के छह पर्यटकों की दर्दनाक मौत, परिवार संग छुट्टियों पर पहुंचे थे कश्मीर |](https://triptipraman.com/pahalgam-aatanki-hamla/): पहलगाम (जम्मू-कश्मीर), 22 अप्रैल:जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। मृतकों में महाराष्ट्र के छह पर्यटक शामिल हैं, जो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए कश्मीर गए थे। इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र के जिन छह लोगों की मौत हुई है, उनमें दो पुणे, तीन डोंबिवली और एक पनवेल के निवासी हैं। पुणे के मृतकों की पहचान संतोष जगदाले और कौस्तुभ गंबोटे के रूप में हुई है। डोंबिवली वेस्ट के तीन मृतकों की पहचान ...

Read more

- ["डॉ. मीना अग्रवाल: नेचुरोपैथी में उपवास का महत्व और उसका वैज्ञानिक आधार"|](https://triptipraman.com/doctor-meena-agrawal-naturopathy-mein-upvas-ka-mahatva/): आगरा।प्रसिद्ध नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. मीना अग्रवाल का मानना है कि उपवास केवल भोजन त्यागने का नाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और इंद्रियों को संतुलित करने की एक प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है। डॉ. अग्रवाल के अनुसार, प्राकृतिक चिकित्सा में उपवास को शरीर के पाचन संस्थान को विश्राम देने और आत्मशुद्धि की प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है। महर्षि चरक ने अपनी चरक संहिता में उपवास को ‘लंघन’ की श्रेणी में रखते हुए इसे शरीर शुद्धि का एक प्रमुख साधन बताया है। उपवास के समय शरीर की प्राण ऊर्जा भोजन के पाचन के बजाय विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में ...

Read more

- [क्या आपके पास है 500 रुपये का नोट? कहीं नकली तो नहीं! जानिए कैसे करें पहचान।](https://triptipraman.com/kya-aapke-pass-hai-%e2%82%b9500-ka-note/): अगर आपके पास 500 रुपये का नोट है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। गृह मंत्रालय ने 500 रुपये के नकली नोटों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, ये नकली नोट असली नोटों की तरह दिखते हैं और इन्हें पहचानना आसान नहीं है। गृह मंत्रालय ने यह अलर्ट डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI), फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU), सीबीआई, एनआईए, सेबी और अन्य बड़ी जांच एजेंसियों के साथ साझा किया है। क्या है नकली नोटों की खासियत?रिपोर्ट के मुताबिक, ये नकली नोट प्रिंट और क्वालिटी के मामले में इतने सटीक हैं कि आम लोगों के ...

Read more

- [मनपा स्विमिंग पूल में 11 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल"|](https://triptipraman.com/manpa-swimming-pool-me-11-varshi-bacche-ki-doob-kar-maut/): रिपोर्टर: नटवर झा / भयंदर मीरा-भायंदर महानगरपालिका (मनपा) द्वारा संचालित स्व. गोपीनाथ मुंडे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तैराकी सीखने आए 11 वर्षीय ग्रंथ हसमुख मुथा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से प्लेनटोरिया कॉम्प्लेक्स, महेश्वरी भवन रोड, भायंदर-पश्चिम स्थित मृतक के निवास स्थान पर मातम छा गया है। ग्रंथ रोज़ की तरह तैराकी सीखने स्विमिंग पूल गया था, लेकिन कुछ ही देर में सूचना मिली कि वह टेंबा अस्पताल में भर्ती है। परिवार जब अस्पताल पहुँचा तो उन्हें यह जानकर गहरा सदमा लगा कि उनका लाडला अब इस ...

Read more

- [महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी भाषा बनाने का विरोध तेज, मनसे ने मोहन भागवत को लिखा पत्र" |](https://triptipraman.com/maharashtra-me-hindi-ko-teesri-bhasha-banane-ka-virodh/): महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी को तीसरी अनिवार्य भाषा बनाए जाने के फैसले के खिलाफ राज्य में विरोध तेज हो गया है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत को एक पत्र लिखा है, जिसमें इस निर्णय को वापस लेने की मांग की गई है। पत्र में मनसे नेता संदीप देशपांडे ने लिखा है कि हिंदी भाषा को थोपने से हिंदू समाज में फूट पड़ेगी और इसका नुकसान देश को होगा। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि मराठों ने अतीत में हिंदुस्तान के कई ...

Read more

- [भाजपा की नई संगठनात्मक सूची बनी सपा-कांग्रेस के लिए मौका, PDA फार्मूले से यूपी में बदल सकता है सियासी गणित |](https://triptipraman.com/bhajpa-ki-nai-sangathan-atmak-suchi-bani/): उत्तर प्रदेश की सत्ता को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने जोड़-तोड़ और सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति तेज कर दी है। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश के 69 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है, जिससे पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को एक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि, राजनीति के जानकार मानते हैं कि यह कदम समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए सियासी अवसर भी बन सकता है। भाजपा आलाकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद 70 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है, जिनमें 55.71 प्रतिशत पद सवर्ण समुदाय को दिए गए हैं। इसके ...

Read more

- [राहुल गांधी का आरोप: 'महाराष्ट्र चुनाव में धांधली, चुनाव आयोग ने निष्पक्षता से किया समझौता' |](https://triptipraman.com/rahul-gandhi-ka-aarop/): (अमेरिका):भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं और इस दौरान वह ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से मुखातिब हुए। बातचीत के दौरान उन्होंने भारत की चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का हवाला देकर चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने कहा, “महाराष्ट्र चुनाव में जितने युवा वोटर थे, उससे ज्यादा वोट डाले गए। यह अपने आप में एक गंभीर मामला है। हमें शाम 5:30 बजे तक के वोटिंग आंकड़े मिले थे, लेकिन 5:30 से 7:30 बजे के बीच—जब वोटिंग बंद हो चुकी होनी चाहिए थी—करीब 65 ...

Read more

- [आगरा से अखिलेश का बड़ा दांव: सामाजिक न्याय की नई लड़ाई, पीडीए को बनाया हथियार |](https://triptipraman.com/agra-se-akhilesh-ka-bada-dav-samajik-nyay/): आगरा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय की नई क्रांति का बिगुल फूंकते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि 2027 का चुनाव ‘अगड़ा बनाम पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के एजेंडे पर लड़ा जाएगा। अखिलेश ने आगरा को सामाजिक न्याय की लड़ाई का नया केंद्र बनाने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि आगरा में सपा कार्यकर्ता संकल्प लें कि यहां से एक नई वैचारिक क्रांति की शुरुआत होगी। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए वर्ग पर लगातार अन्याय और दमन किया ...

Read more

- [ऑर्गेनिक फूड और स्वस्थ जीवनशैली पर मीना अग्रवाल के विशेष टिप्सआगरा |](https://triptipraman.com/orgainc-fhod-aur-svasth/): आजकल जहां तेजी से बदलती जीवनशैली और खाद्य आदतें लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं, वहीं ऑर्गेनिक फूड की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित हो रहा है। इस विषय पर विशेषज्ञ मीना अग्रवाल ने अपने विचार साझा किए हैं। रसायनों से भरी फसलें और उनका नुकसान, आधुनिक कृषि विधियों में फसलों को तेजी से उगाने और कीटों से बचाने के लिए तमाम तरह के कीटनाशक, पेस्टिसाइड्स और रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। ये रसायन फसलों को बढ़ावा देते हैं, लेकिन खाद्य पदार्थों के माध्यम से शरीर में पहुंचकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करते हैं। इसके विपरीत, ऑर्गेनिक ...

Read more

- [डॉक्टर मीना अग्रवाल के वजन घटाने के स्वस्थ तरीकों पर आधारित एक खबर |](https://triptipraman.com/dr-meena-agarwal-ke-vajan-ghatane-ketarike/): आगरा,  डॉक्टर मीना अग्रवाल, जो नेचुरोपैथी की क्षेत्र में अपने विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं, ने हाल ही में वजन घटाने के स्वस्थ तरीकों पर अपने विचार साझा किए हैं। इनके अनुसार, वजन कम करने के लिए न केवल भोजन पर ध्यान देना जरूरी है, बल्कि शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करने वाले विटामिन्स और खनिजों का संतुलित सेवन भी आवश्यक है। डॉक्टर मीना अग्रवाल ने विटामिन B-कॉम्प्लेक्स के महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया है। वे कहती हैं कि विटामिन B1 (थायमिन), B2 (राइबोफ्लेविन), B3 (नियासिन), B5 (पैंटोथेनिक एसिड), B6 (पाइरिडॉक्सिन) और B12 जैसे विटामिन्स शरीर ...

Read more

- [7 दिन पहले हो चुकी थी मौत, फिर भी जारी रहा 'इलाज' – पत्नी ने बेची जमीन, अस्पताल ने वसूले 10 लाख |](https://triptipraman.com/7-din-pahale-ho-chuki-maut/): बहराइच। जिले के बिटाना एंड चंद्रावती अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला और मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके पति की मौत 7 दिन पहले ही हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर इलाज के नाम पर लाखों रुपये वसूलते रहे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के पहुंचने तक मरीज को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया था। महिला के अनुसार, अस्पताल प्रशासन लगातार पैसे मांगता रहा और इलाज ...

Read more

- [गेहूं से भरा ट्रक खोखे पर पलटा, बड़ा हादसा टला |](https://triptipraman.com/genhu-se-bhara-trak-khokhe-pr-palta/): बीसलपुर-पीलीभीत से नदीम हुसैन की रिपोर्ट। बीसलपुर-पीलीभीत। गेहूं लेकर जा रहा ट्रक हाईवे पर साइड बचाने के दौरान पेड़ से टकराकर खोखे पर पलट गया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त खोखा बंद था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।बिलसंडा बीसलपुर हाईवे पर हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। बिलसंडा की ओर से ट्रक संख्या यूपी 26 टी 7292 गेहूं लादकर बीसलपुर की ओर जा रहा था। नांद गांव के पास बैंक के सामने वाहन को बचाने के चक्कर में रोड से उतरकर अनियंत्रित होते हुए पेड़ से टकरा गया और बाल कटिंग के ...

Read more

- [नए बॉडीवार्न कैमरों से लैस होगी पालघर ट्रैफिक पुलिस, नियम तोड़ने वालों पर होगी पैनी नजर |](https://triptipraman.com/naywadiwarran-cameron-se-less-hogi-palghar-traffic-police/): महाराष्ट्र के पालघर: जिले में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर लगाम कसने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पालघर ट्रैफिक पुलिस ने बॉडीवार्न कैमरों की मांग की है। तकनीक के सहारे पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पालघर, बोईसर और डहाणू जैसे शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए शुरुआती चरण में 20 बॉडीवार्न कैमरे मंगाए गए हैं। इन कैमरों को ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगाया जाएगा, जिससे सड़क पर होने वाली हर गतिविधि का ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड तैयार हो सकेगा। ...

Read more

- [स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य: एक चेतावनी डॉक्टर : मीना अग्रवाल, नेचुरोपैथी, आगरा |](https://triptipraman.com/swasthya-ke-liye-hanikarak-khadh/): आज के तेजी से बदलते जीवनशैली में, फास्ट फूड, डिब्बाबंद भोजन, और कृत्रिम स्वाद वाले पेय पदार्थ लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं। इन सबकी आकर्षक उपस्थिति और तत्काल उपयोग की सुविधा के चलते लोग घर पर बने प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को भूलते जा रहे हैं। लेकिन क्या हम जानते हैं कि ये खाद्य पदार्थ हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने हानिकारक हैं? इस लेख में, हम उन खाद्य पदार्थों और उनमें पाए जाने वाले रसायनों की चर्चा करेंगे, जो हमारे शरीर को धीरे-धीरे नष्ट करते हैं। खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त होने वाले हानिकारक रसायन निष्कर्ष हमारा स्वास्थ्य ...

Read more

- ["हाई बीपी का प्राकृतिक इलाज: डॉ. मीना अग्रवाल के नेचुरोपैथी टिप्स"](https://triptipraman.com/high-bp-ka-prakrutik-ilaaj/): आगरा, – आजकल हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) की समस्या एक सामान्य बीमारी बनती जा रही है। 40 साल की उम्र के बाद लगभग हर तीसरे व्यक्ति को ब्लड प्रेशर की दवाइयां लेनी पड़ती हैं। क्या यह जरूरी है कि हम जीवन भर दवाइयों पर निर्भर रहें? क्या खान-पान में सुधार और प्राकृतिक उपचारों से हाई बीपी को नियंत्रित किया जा सकता है? इस मुद्दे पर आगरा की प्रसिद्ध नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. मीना अग्रवाल ने अपने विशेष अध्ययन और अनुभव के आधार पर एक मार्गदर्शन प्रस्तुत किया है। उनका मानना है कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए दवाइयों पर ...

Read more

- ["मुरादाबाद पुलिस का सड़क हादसों पर करारा प्रहार, एसएसपी ने किए ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण"](https://triptipraman.com/muradabad-police-ka-sadak-hadso-pr-karara-prahar/): (ट्रैफिक अपडेट न्यूज़), मुरादाबाद, 16 अप्रैल 2025 — सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मुरादाबाद पुलिस ने “मिशन सड़क सुरक्षा” अभियान को और अधिक गति दी है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज एसएसपी सतपाल अंतिल ने एसपी ग्रामीण कुँवर आकाश सिंह तथा सीओ बिलारी राजेश कुमार तिवारी के साथ थाना मैनाठेर क्षेत्र में भ्रमण कर ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभावित दुर्घटनास्थलों की पहचान करते हुए एसएसपी ने स्थानीय पुलिस एवं ट्रैफिक विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन स्थलों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करके हादसों ...

Read more

- [दिल्ली में फिलहाल 200 यूनिट तक ही मुफ्त बिजली, 300 यूनिट फ्री योजना पर अभी सस्पेंस बरकरार |](https://triptipraman.com/delhi-mein-filhal-200-unit-tak-hi-muft/): दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अभी लोगों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बनी नई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह साफ कर दिया है कि पुरानी 200 यूनिट फ्री बिजली योजना जारी रहेगी। हालांकि, भाजपा ने चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस पर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। 300 यूनिट फ्री बिजली कब मिलेगी? साल 2019 में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली ...

Read more

- [लखनऊ: मंडलायुक्त रोशन जैकब का कान्हा उपवन निरीक्षण, गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर ।](https://triptipraman.com/lucknow-mandalyukt-roshan-jaikab-ka-kahana-upvan-nirikshan-gaushala/): लखनऊ, Tripi Samachar: राजधानी लखनऊ में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने आज कान्हा उपवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाएं तथा उन्हें पोषणयुक्त चारा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चारे-पानी की समुचित उपलब्धता के साथ-साथ साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सभी गौशालाओं का संचालन प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से ...

Read more

- [वक्फ बिल पर मौलाना मदनी ने कहा: धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी नहीं बर्दाश्त की जाएगी |](https://triptipraman.com/waqf-bill-per-maulana-madani-ne-kaha/): नई दिल्ली, 16 अप्रैल – वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 पर विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने धार्मिक मामलों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी का विरोध किया है। मदनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “मुसलमान अपने धार्मिक मामलों में किसी भी प्रकार की दखलअंदाजी नहीं बर्दाश्त कर सकते। इस कानून के खिलाफ जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।” सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई  बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून के खिलाफ दायर की गई 73 याचिकाओं पर सुनवाई ...

Read more

- [प्राकृतिक सौंदर्य के रहस्य: डॉ. मीना अग्रवाल के टिप्स ](https://triptipraman.com/prakrutik-soundarya-ke-rahasya-doctor-mina-agrawal-ke-tips/): आगरा,    सौंदर्य एक ऐसा आभार है जो बाहरी और भीतरी स्वास्थ्य के संगम से उत्पन्न होता है। आजकल बाजार में उपलब्ध रासायनिक सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल शुरू में चमक दिखा सकता है, लेकिन लंबे समय तक उनका उपयोग त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसी समस्या का समाधान डॉ. मीना अग्रवाल, एक प्रसिद्ध नेचुरोपैथी विशेषज्ञ, ने प्राकृतिक उपायों के माध्यम से दिया है।  डॉ. मीना अग्रवाल के अनुसार, “सौंदर्य का असली रहस्य स्वस्थ आहार, सकारात्मक सोच और प्राकृतिक उपचारों में छुपा है।” उनके अनुभव और अध्ययन के आधार पर, कुछ घरेलू नुस्खे और स्वस्थ जीवनशैली के बदलाव ...

Read more

- [उद्धव ठाकरे को सियासी झटका, BMC चुनाव से पहले दो दिग्गज नेता BJP में शामिल |](https://triptipraman.com/uddav-thakre-ko-siyasi-jhataka/): मुंबई:महाराष्ट्र की राजनीति में BMC चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (ठाकरे गुट) को एक बड़ा झटका उस वक्त लगा जब पार्टी के दो वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोल्हापुर के कागल से पूर्व विधायक और ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता संजयबाबा घाटगे आज BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ शेतकरी कामगार पार्टी के नेता और पूर्व विधायक पंडित पाटिल भी बीजेपी का दामन थामेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। ...

Read more

- ["मुर्शिदाबाद हिंसा पर सीएम योगी का तीखा हमला, कहा– 'बांग्लादेश पसंद है तो वहीं चले जाएं |](https://triptipraman.com/murshidabad-hinsa-pe-cm-yogi-ka-teekha-hamla/): पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “जिसे बांग्लादेश पसंद है, उसे वहीं चले जाना चाहिए। भारत की धरती पर ऐसे लोगों का कोई स्थान नहीं है।” मंगलवार को अपने बयान में सीएम योगी ने कहा कि बंगाल में दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। ऐसे लोगों को डंडे की ही भाषा समझ में आती है।” सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट का आभार जताते ...

Read more

- [संतुलित भोजन: स्वास्थ्य की कुंजी ](https://triptipraman.com/santulit-bhojan-swasthya-ki-kunji/): (डॉ. मीना अग्रवाल, आयुर्वेदिक नेचुरोपैथिक विशेषज्ञ, आगरा)  खाने का सही ढंग और संतुलित भोजन से हमारे स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार अनिवार्य है। इस लेख में हम आपको संतुलित भोजन के महत्व और इसके आवश्यक तत्वों के बारे में बताएंगे।  संतुलित भोजन के आवश्यक तत्व  1. प्रोटीन 2. कार्बोहाइड्रेट  3. चिकने (फैट) 4. विटामिन  5. प्राकृतिक लवण (खनिज)  6. रेशा (फाइबर)  7. पानी  इन सभी तत्वों को समान मात्रा में लेना आवश्यक है, क्योंकि ये एक-दूसरे पर निर्भर हैं। किसी एक तत्व की कमी या अधिकता से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता ...

Read more

- [गर्मी के मौसम में दही सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है!](https://triptipraman.com/garmi-mein-amritsaman-dahi/): **आगरा।** गर्मी के मौसम में दही का महत्व और बढ़ जाता है। घर-घर में लस्सी, रायता और छाछ का सेवन आम हो जाता है। नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. मीना अग्रवाल के अनुसार, दही सिर्फ एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ नहीं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक औषधि भी है। दही: प्राकृतिक चिकित्सा का हिस्सा डॉ. अग्रवाल बताती हैं कि गर्मियों में दूध के मुकाबले दही कहीं जल्दी पचता है और यह स्वास्थ्य के लिए कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। दही में मौजूद सहायक बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक) दूध के लैक्टोज को लेक्टिक एसिड में बदल देते हैं, जिससे यह आंतों को स्वस्थ बनाए ...

Read more

- [मुरादाबाद में श्री बालाजी महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, संकट मोचन महायज्ञ और यात्रा ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान |](https://triptipraman.com/muradabad-me-shri-balaji-mahotsav-ka-hua-bhavya-aayojan/): रिपोर्टर: शेखर सिंह, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद मुरादाबाद: श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति, अशोकनगर ताड़ीखेड़ा मुरादाबाद के तत्वावधान में चार दिवसीय श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। यह भव्य आयोजन 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चला, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 12 अप्रैल को पावन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने आहुति देकर पुण्य अर्जित किया। 13 अप्रैल को महोत्सव का समापन श्री बालाजी यात्रा के साथ हुआ, जिसका शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के रूप में किया गया। इस पावन ...

Read more

- [पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली तथा प्रदेश प्रभारी अशोक गुलाटी पहुंचे न्यूरिया।](https://triptipraman.com/patrakaar-press-parishad-ke-rashtriy-adhyaksh-asif-ali/): न्यूरिया हुसैन पुर पीलीभीतरिपोर्ट=नदीम हुसैन ख़बर जनपद पीलीभीत के न्यूरिया से है जहां दिनांक 11 अप्रैल को एक कार्यक्रम मेंराष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली तथा अशोक गुलाटी उत्तराखंडउत्तर प्रदेश प्रभारी पहुंच मौलाना अब्दुल हमीद नूरी साहबको उत्तर प्रदेश का संरक्षकऔर उनके बेटे मोहम्मद अनस जी को बरेली मंडल नियुक्त किया। साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों ने उनको बधाई दी । इस दौरान पहुंचे डॉक्टर शमशाद,मोहम्मद कमर,टनकपुर से नवीन भट्ट,मोहम्मद आजम,मोहम्मद अकरम,डॉक्टर,कदीम खान ,अनीश अहमद पत्रकार,बबलू पत्रकार,रिंकू ठाकुर, मंजुला,मुकेश अग्रवाल,रितेश अग्रवाल,अंकित सक्सेना,पवन अग्रवाल,बजरंग अग्रवाल,अखिलेश गुप्ता,रामचंद्र सक्सेना,रुद्रपुर से नरेंद्र राठौड़,अमन सिंह,विशाल मेहरा,टनकपुर चंपावत से राजीव गुप्ता,शुभम गौड़ ,शंकर जोशी,पुष्कर सिंह मेहराखटीमा ...

Read more

- [जलियांवाला बाग के शहीदों को दीपांजलि: मुरादाबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित |](https://triptipraman.com/jalianwala-bag-ko-shahidon-ko-deepanjali/): 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में बलिदान हुए वीरों की स्मृति में मुरादाबाद में “शहीद स्मारक” स्थल पर एक दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। वक्ताओं ने जलियांवाला बाग की ऐतिहासिक घटना को स्मरण करते हुए कहा कि यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज की पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह इस स्वतंत्रता को संजोकर ...

Read more

- ["श्री बाला जी महाराज की भव्य झांकी नगर में निकली, महाआरती के साथ हुआ समापन"](https://triptipraman.com/shri-balaji-maharaj-ki-bhavya-jhanki/): संवाददाता: अंकित पाल, तृप्ति समाचारस्थान: मुरादाबाद। श्री बाला जी महाराज भक्तजन सेवा समिति (ट्रस्ट) के तत्वावधान में आयोजित की गई भव्य झांकी नगरवासियों के लिए आस्था, भक्ति और उत्साह का केंद्र बनी। झांकी का शुभारंभ ताड़ी खाने से हुआ और यह बुध बाजार, टाऊन हॉल, कोतवाली होते हुए गुरहट्टी तक पहुँची। भक्तों के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजते वातावरण में झांकी आगे बढ़ी और बाला जी महाराज मंदिर, कोर्ट रोड पर पहुंचने के बाद महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के पश्चात झांकी का समापन जैन धर्मशाला, घास मंडी पर किया गया। मुख्य सचिव वरुण सक्सेना जी ने बताया कि ...

Read more

## Pages - [Contact us](https://triptipraman.com/contact-us/): Contact Us -Triptipraman.com हमसे संपर्क करें! यदि आपके पास कोई सुझाव, प्रश्न या समाचार से संबंधित कोई जानकारी है, तो हमसे जुड़ने में संकोच न करें। हम आपके फीडबैक का स्वागत करते हैं। संपर्क विवरण 📍 वेबसाइट: www.triptipraman.com📧 ईमेल: [आपका ईमेल डालें]📞 फोन: [आपका फोन नंबर डालें] सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें फ्रेश और निष्पक्ष खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें: 🔵 Facebook: facebook.com/triptisamachar🐦 Twitter (X): twitter.com/triptisamachar📸 Instagram: instagram.com/triptisamachar▶️ YouTube: youtube.com/triptisamachar Triptisamachar.com – आपकी विश्वसनीय समाचार वेबसाइट! - [Disclaimer](https://triptipraman.com/disclaimer/): अंतिम अपडेट:25/03/2025 Triptipraman.com एक स्वतंत्र समाचार वेबसाइट है जो निष्पक्ष और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हालांकि, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, राय और जानकारी केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से हैं। 1. सूचना की सटीकता हम प्रकाशित जानकारी की सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन हम इसकी पूर्ण गारंटी नहीं दे सकते। हमारे लेखों में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अधूरी या पुरानी जानकारी हो सकती है। यदि आपको किसी भी जानकारी में कोई गलती मिलती है, तो कृपया ...

Read more

- [About us](https://triptipraman.com/about-us/): Triptipraman.com एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, तथ्यात्मक और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना है। हम राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, तकनीक, शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें प्रदान करते हैं। हमारी टीम निष्पक्ष पत्रकारिता में विश्वास रखती है और बिना किसी बाहरी दबाव के, सच्चाई पर आधारित रिपोर्टिंग करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि हम आपको तेज़, सटीक और प्रासंगिक समाचार प्रदान करें ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रह सकें। हमारी विशेषताएँ:✔️ निष्पक्ष और सटीक समाचार✔️ राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय खबरों पर फोकस✔️ तथ्य-आधारित और गहन विश्लेषण✔️ ...

Read more

- [Privacy Policy](https://triptipraman.com/privacy-policy/): अंतिम अपडेट: [25/03/2025] Triptipraman.com (”हम”, ”हमारा”, ”वेबसाइट”) आपके गोपनीयता अधिकारों का सम्मान करता है और आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह गोपनीयता नीति बताती है कि हम आपकी जानकारी कैसे एकत्र, उपयोग और संरक्षित करते हैं। 1. जानकारी का संग्रह हम निम्नलिखित प्रकार की जानकारी एकत्र कर सकते हैं: 2. जानकारी का उपयोग हम एकत्रित जानकारी का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करते हैं:✔️ वेबसाइट के प्रदर्शन और सुरक्षा में सुधार करना✔️ आपको नवीनतम समाचार और अपडेट भेजना (यदि आपने सब्सक्राइब किया है)✔️ कानूनी आवश्यकताओं और नीतियों का पालन करना✔️ उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाना 3. ...

Read more

[comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)