मगध विश्वविद्यालय, बोधगया दिनांक: 19 मार्च 2026
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में सारथी गतिविधि पंचांग-2026 के आलोक में 19 मार्च 2026 को वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विविध आयामों के प्रति जागरूकता एवं अभिरुचि विकसित करना रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भाषा प्रवीणता की आवश्यकता, महत्व एवं चुनौतियाँ” तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: बिहार के विशेष संदर्भ में” निर्धारित किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक तथ्यों पर आधारित कविताएँ प्रस्तुत कीं।
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। काव्य पाठ प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में हिंदी विभाग की वरिष्ठ सहायक आचार्या डॉ. अम्बे कुमारी उपस्थित रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राणी विज्ञान की सहायक प्राचार्या एवं फिजियोथेरेपी की निदेशक सुश्री पूनम सिंह तथा प्राचीन भारत एवं एशियन अध्ययन विभाग के वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. जनमेजय शामिल रहे।
इस अवसर पर सारथी समन्वयक डॉ. एकता वर्मा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह तथा मेंटर्स के रूप में डॉ. कविता कुमारी, डॉ. वंदना कुमारी एवं श्रीमती पूनम सिंह की सराहनीय उपस्थिति रही।
प्रतियोगिता परिणाम:
वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष):
- प्रथम स्थान: दिव्यांश सिन्हा
- द्वितीय स्थान: निकिता नंदिनी
- तृतीय स्थान: सुधांशु कुमार
वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष):
- प्रथम स्थान: राजलक्ष्मी मोनू
- द्वितीय स्थान: कुंदन कुमार
- तृतीय स्थान: नन्ही नाविका
काव्य पाठ प्रतियोगिता:
- प्रथम स्थान: विक्रम कुमार
- द्वितीय स्थान (संयुक्त): गुड़िया कुमारी एवं आशीष शंकर
- तृतीय स्थान (संयुक्त): अंकित कुमार एवं रोशन कुमार
सारथी के रूप में सुमित कुमार, सौरभ कुमार, राजलक्ष्मी मोनू, प्रेम कुमार एवं अंकुश कुमार ने प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
तृप्ति प्रमाण : ब्यूरो चीफ विनोद प्रसाद।