---Advertisement---

वसई पूर्व के रॉयल इन में महायुति की जनसमर्थन रैली; चुनावी उम्मीदवारों के विकास कार्यों की सराहना |

---Advertisement---

वसई, 5 जनवरी 2026 – वसई विरार नगर निगम के प्रभाग क्रमांक 27 के लिए भाजपा, शिवसेना, श्रमजीवी संगठन एवं कृषि सेना की महायुति द्वारा समर्thित उम्मीदवारों के समर्थन में रविवार, 4 जनवरी 2026 को चिंचोटी नाका स्थित रॉयल इन परिसर में एक जनसमुदाय रैली का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या ने भाग लिया तथा महायुति के उम्मीदवारों को जनसमर्थन प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान, महायुति के चारों उम्मीदवारों –

  • श्रीमती दमयंती भीमराव भोईर (वार्ड A),
  • श्री राजेंद्र यादव म्हात्रे (वार्ड B),
  • श्रीमती हारस्ला प्रवीण गावड़े (वार्ड C), और
  • श्री धीरेंद्र विलास कुलकर्णी (वार्ड D)
    द्वारा किए गए विकास कार्यों और सामाजिक योगदान पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर वसई विरार नगर निगम की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पूनम ताई महाजन भी उपस्थित थीं। उन्होंने सभा में उपस्थित जनसमूह को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा महायुति के आंतरिक एकता एवं सामूहिक प्रयास पर बल दिया।

सभा को संबोधित करते हुए मीना अग्रवाल, वरिष्ठ संवाददाता, तृप्ति प्रमाण – राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक ने भी अपने विचार रखे।

इस रैली में उपस्थित प्रमुख नेताओं में श्री केदारनाथ म्हात्रे, जिला सचिव श्री हरिहर पाटिल, श्री संदीप पाटिल, धर्मेंद्र मिश्रा, श्री सी. बी. मिश्रा, श्री प्रमोद तिवारी, श्री विकास बरनवाल, श्री नायक पांडे, श्री रंजीत केनी, लख्यागोवारी, योगेश हड़ाल, शिवपूजन गुप्ता तथा शिवसेना के श्री जिग्नेश म्हात्रे आदि शामिल थे।

इन नेताओं ने सामूहिक रूप से नागरिकों से अपील की कि वे महायुति के उम्मीदवारों को वार्ड के समग्र विकास के लिए चुनाव में मतदान करके जीत दिलाएं

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh