पालघर जिले के मनोर क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल और महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था।
खासदार डॉक्टर हेमंत सावरा और विधायक विलास तरे की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में नागरिकों का भारी सहयोग देखने को मिला।
शिबिर में सिंगल डे सर्विस डेलिवरी के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई गईं। नागरिकों को सात बारह उतारे, आठ अ उतारे, प्रधानमंत्री किसान योजना, राशन कार्ड, स्वास्थ्य जांच, डिजिटल सातबारा, वनपट्टा नोंदणी, लक्ष्मी मुक्ति योजना और प्रॉपर्टी कार्ड जैसी अनेक सुविधाएं एक ही स्थान पर प्रदान की गईं।
इस अवसर पर भूसंपादन उपजिलाधिकारी महेश सागर, प्रांत अधिकारी श्याम मदनूरकर, तहसीलदार रमेश शेंडगे, गटविकास अधिकारी सहित सभी तालुका स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
नागरिकों का कहना है कि इस पहल से राजस्व विभाग से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निपटारा हो रहा है। सरकारी सेवाएं अब सुलभ, पारदर्शी और तेज गति से उपलब्ध हो रही हैं।
सरकार का यह अभियान आम नागरिकों, किसानों और लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
अधिक स्थानीय खबरों के लिए तृप्ति प्रमाण को सब्सक्राइब करें। धन्यवाद।
मनोर में एक दिवसीय समाधान शिविर: हजारों नागरिकों को मिली सरकारी सेवाओं की सुविधा |
Published On: March 14, 2026 6:03 pm
---Advertisement---