मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रमजान के पवित्र माह और होली त्योहार को देखते हुए प्रदेशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी व्यक्ति चलते-फिरते राहगीरों पर जबरन रंग या गुलाल नहीं लगाएगा। इसी निर्देश के अनुपालन में आज मुरादाबाद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर ‘भाईचारा कमेटी’ का गठन किया गया।
इस बैठक में मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) महोदय, एसपी सिटी महोदय, समस्त थाना प्रभारी एवं क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी क्षेत्रवासियों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
तृप्ति प्रमाण चैनल के ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा ने एसपी सिटी एवं एसपी महोदय से चैनल के माध्यम से बातचीत करते हुए अपने और चैनल की ओर से त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समस्त महानगर वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने और साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने भी महानगर वासियों को होली की पूर्व शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट: शरद शर्मा, ब्यूरो चीफ, तृप्ति प्रमाण, मुरादाबाद
सहयोग: अंकित पाल, रिपोर्टर, मुरादाबाद