उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में आज दिनांक 12 मार्च 2026, दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय योगी सी के महानगर, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गगन चौराहा, दिल्ली रोड पर एकत्रित हुए। इस अवसर पर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनकी होली के दिन मामूली विवाद के बाद लगभग पंद्रह से अधिक युवकों द्वारा कथित रूप से हत्या कर दी गई थी।
कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलित कर तरुण जी की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई एवं दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रीय योगी सी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, ठोस सबूतों के आधार पर कड़ी से कड़ी सजा एवं न्यायपालिका द्वारा उचित न्याय सुनिश्चित करने की मांग रखी।
बृहस्पतिवार के दिन दिल्ली रोड पर साप्ताहिक बाजार लगने, रमजान के महीने में मुस्लिम समाज की इबादत एवं स्थानीय फैक्ट्रियों में आने-जाने वाले मजदूरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को मूल समय शाम 6:30 बजे के स्थान पर एक घंटे विलंब से आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं थाना मझोला लाइन की टीम ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिससे शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रभु जोशी बग्गा जी (जिला अध्यक्ष), विपुल सक्सेना (जिला प्रभारी), महेंद्र पंकज बाबू, धर्मेंद्र सिंह (मंडल प्रभारी), मनोज कुमार जी (मंडल अध्यक्ष), भरत सक्सेना (मंडल मीडिया प्रभारी), दीपक शर्मा (मंडल संगठन मंत्री), सुनील सिंह, देवकीनंदन यादव, संदीप शर्मा, रवि गुप्ता जी सहित महानगर, जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तृप्ति प्रमाण चैनल के ब्यूरो चीफ पंडित शरद शर्मा ने कार्यक्रम का स्थल पर जायजा लिया एवं पुष्टि की कि यह एक शांतिप्रिय, सामाजिक सद्भाव एवं कानून के प्रति सम्मान दर्शाने वाला कार्यक्रम था। राष्ट्रीय योगी सी ने शासन-प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एवं सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
Published On: March 13, 2026 2:27 pm
---Advertisement---