मुरादाबाद शहर में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे इंपीरियल चौक, स्टेशन रोड पर राष्ट्रीय योगी सी के महानगर, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के संसद एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित नग्न प्रदर्शन की आलोचना करते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना की पूरे भारतवर्ष में आलोचना हो रही है और कांग्रेस ने अपनी छवि स्वयं क्षतिग्रस्त की है। राष्ट्रीय योगी सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला प्रभारी विपुल सक्सेना एवं महानगर अध्यक्ष समीर शर्मा ने नेतृत्व करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाए।
पुतला दहन के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। इस कार्यक्रम में महंत पंकज बाबूजी, देवकीनंदन यादव, अखिलेश शर्मा, पारुल गुप्ता, आकाश यादव, संदीप शर्मा, लक्ष्मण चंद, अरविंद कुमार, दीपक भारद्वाज, अमित वर्मा, तरुण दल, सुमित सिक्का, गुलाब सिंह, नरेश श्रीमाली, नवम शर्मा और मनोज गिरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जांच और स्थिति पर नजर बनाई हुई है। तृप्ति प्रमाण आपको सटीक और तथ्यात्मक सूचनाएं प्रदान करता रहेगा।