---Advertisement---

मुरादाबाद: 50 वर्ष पुरानी श्री रामनवमी शोभा यात्रा, 35 झांकियों ने बांधा श्रद्धालुओं का मन |

---Advertisement---

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर में श्री रामनवमी के पावन अवसर पर 50 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुसार भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। महानगर की 35 झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। धर्मगुरु अमरनाथ दीक्षित, संजय नंद गिरी महाराज, आचार्य दिरश्याम दास, अभिषेक मेहता, गुरु अरविंद एवं साध्वी शिवन्या ने सुबह 11:00 बजे पूजा अर्चना कराई।

इस अवसर पर सीरियल गुप्ता एक्सपोर्ट के निर्देशक प्रदीप गुप्ता, ओम संत, कुलीन अग्रवाल, गंगा देवी, अमित गुप्ता (आर्किटेक्ट), विनायक गुप्ता, महिंद्रा इंस्टिट्यूट से अभिषेक विश्वास तथा डॉक्टर कंकोली भूमिका को सम्मानित किया गया।

शाम 4:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बृजमोहन, नगर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक जयपाल सिंह, विधायक गोपाल अंजान, इकबाल संरक्षक तथा आयुक्त के पूर्व अध्यक्ष विशेष गुप्ता द्वारा नारियल फोड़कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

शोभा यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पान का दरीबा, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चमक का पुल, टाउन हॉल, कोतवाली बाजार, गंज दुर्गा मंदिर, ताड़ी खाना, गुलजारीमल धर्मशाला, बुध बाजार चौराहे होते हुए निकली। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मंडी चौक में सर्राफा कमेटी, बर्तन बाजार में व्यापारियों मंडल, अमरोहा गेट चमक का पुल पर महाराजा हरिश्चंद्र वंशीय सभा, गंज बाजार सराफा बाजार, गुलाटी यादव महासभा, ताड़ी खाने पर विश्व हिंदू परिषद, कांजी सराय में चंदौसी कटपीस तथा बुध बाजार में गंगा सेनेटरी और गंगा प्लाईवुड शामिल रहे।

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने मंडी चौक स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर महापौर विनोद अग्रवाल के साथ नारियल फोड़कर शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। वीरेंद्र अरोड़ा ने आयोजकों का अभिनंदन करते हुए इसे हिंदुत्व जागरण का कार्यक्रम बताया। इस अवसर पर उपाध्याय शुभ पांडे, अरुण ठाकुर, दीपक पवन रोहिल्ला, प्रजन आदि उपस्थित रहे।

भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से मंडी चौक में शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर ‘पागा’ पहनाकर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। समिति के अध्यक्ष पंडित अभिनेश कुमार शर्मा ने व्यवस्था का संचालन किया। मौके पर संजय स्वामी, राजेंद्र मोहन गुप्ता, अवधेश पाठक, उमेश त्रिवेदी, सुनीता शर्मा, कृष्ण त्रिपाठी, डॉ प्रदीप शर्मा एवं पंडित शरद शर्मा उपस्थित रहे।

मुरादाबाद के संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से भाटा प्रसाद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल टोनी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता के नेतृत्व में बर्तन बाजार में व्यापारियों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं जल वितरण किया गया। इस अवसर पर अरविंद अग्रवाल टोनी, सहगल, मनीष अग्रवाल, वाणी, सरदार सुप्रीम खन्ना, सुनील अग्रवाल, पुष्पेंद्र श्रीमाली, नरेश श्रीमाली, फूल कुमार श्रीमाली, राजेश फौजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त भारतीय समाज पार्टी की ओर से महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी के नेतृत्व में शोभा यात्रा का स्वागत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। पार्टी सदस्यों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा, अखंडता और सामाजिक संस्था को मजबूत करना है। इस अवसर पर राजकुमार शानू, मुजाहिद, सज्जाद कुरैशी, ऑसम, रितु सागर, पुनीत शर्मा, मयंक वर्मा, मोहित ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: पंडित शरद शर्मा (ब्यूरो चीफ, तृप्ति प्रमाण) एवं सहयोगी रिपोर्टर अंकित पाल, मुरादाबाद।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh