---Advertisement---

मुंबई पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दर्जनों अधिकारियों को मिली पदोन्नति, इन थानों और शाखाओं में होंगी नई तैनातियां |

---Advertisement---

मुंबई: मुंबई पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों के व्यापक तबादले, पदस्थापन और पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 25 जून 2026 को जारी इन आदेशों के तहत कई अधिकारियों को पुलिस उप अधीक्षक और सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर प्रमोट किया गया है।

प्रमुख थानों में बदलेगी कमान

नए आदेशों के अनुसार, शहर के कई संवेदनशील और व्यस्त इलाकों के पुलिस थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस सूची में दहिसर, मुलुंड, अंधेरी, वरली, मालाड, शिवाजी पार्क, दादर, पायधुनी, ट्रॉम्बे, कुर्ला, माहिम, भायखला और आग्रीपाड़ा जैसे प्रमुख थाने शामिल हैं।

अपराध शाखा से लेकर यातायात तक हुआ बदलाव

सिर्फ स्थानीय थाने ही नहीं, बल्कि पुलिस की विशेष शाखाओं में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। अपराध शाखा, आर्थिक अपराध शाखा, यातायात शाखा, विशेष शाखा और सुरक्षा विभाग में भी नए अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने है मुख्य उद्देश्य

मुंबई पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह फेरबदल पूरी तरह से प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर किया गया है। इसका मुख्य मकसद शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना और पुलिस सिस्टम की कार्यकुशलता को बढ़ाना है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदों की जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh