उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में शिवसेना UBT की युवा सेना ने वैलेंटाइन डे के विरोध को लेकर रणनीति तैयार की है।
आज युवा सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 14 फरवरी को विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। युवा सेना जिला प्रमुख ने बताया कि शिव सैनिक अगले दो से तीन दिनों तक होटल और रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों में जाकर चेतावनी देंगे।
इसके बाद 14 फरवरी को जिला प्रमुख मुदित उपाध्याय और महानगर प्रमुख शिबू पांडे के नेतृत्व में युवा सेना की टीमें विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
शिव सैनिकों का कहना है कि वैलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देता है। वहीं जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने घोषणा की है कि शिवसेना 14 फरवरी को शहीदी दिवस के रूप में मनाएगी।
बैठक में वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश कश्यप, मयंक सैनी, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, विक्की कश्यप, सुरेश सैनी, जीतू और दीपक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
मुरादाबाद में वैलेंटाइन डे का विरोध, शिवसेना UBT की चेतावनी और उग्र प्रदर्शन का ऐलान ।
Published On: February 12, 2026 11:35 am
---Advertisement---