नालासोपारा में सकल हिंदू समाज द्वारा श्री राम नवमी के पावन अवसर पर आज भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा भगवान अवधूत आश्रम से शुरू होकर संतोष भवन पेट्रोल पंप तक निकाली गई।
शाम 4 बजे शुरू हुई इस शोभा यात्रा में भक्तों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज लहराते हुए, भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा को भव्य रूप दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वागत कर शोभा यात्रा का उत्साह बढ़ाया।
इस आयोजन ने नालासोपारा में धार्मिक एकता, आस्था और सामाजिक समरसता की एक सुंदर झलक पेश की। 🚩