---Advertisement---

आइडियल पत्रकार संघटना ने नालासोपारा-विरार पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, सराहा कानून-व्यवस्था में योगदान |

---Advertisement---

नालासोपारा/विरार, (संवाददाता): आइडियल पत्रकार संघटना के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और जन सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया। संघटना ने किसी औपचारिक कार्यक्रम के बजाय सीधे संबंधित पुलिस स्टेशनों में पहुंचकर यह सम्मान प्रदान किया।

संघटना के मुंबई जोन अध्यक्ष सुरेश जयसवाल तथा पालघर जिला संरक्षक दीपक कोटेकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोपारा, नालासोपारा वेस्ट और विरार पुलिस स्टेशनों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

सोपारा पुलिस स्टेशन में पुलिस इंस्पेक्टर को उनके प्रभावी कार्य और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद नालासोपारा वेस्ट पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एवं एसीपी अधिकारी को भी इसी प्रकार के सम्मान से नवाजा गया। विरार पुलिस स्टेशन में पुलिस इंस्पेक्टर को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

संघटना के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि पुलिस विभाग दिन-रात जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध रहता है। ऐसे में पुलिस के सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना समाज और मीडिया की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मीडिया और पुलिस के बीच सकारात्मक सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास और अधिक मजबूत होगा।

पुलिस अधिकारियों ने संघटना के इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि जनसहयोग और मीडिया के सकारात्मक सहयोग से वे अपने कर्तव्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे।

इस अवसर पर संघटना के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

नालासोपारा पुलिस, विरार पुलिस, आइडियल पत्रकार संघटना, पुलिस सम्मान, कानून व्यवस्था, पालघर news, मुंबई जोन, सुरेश जयसवाल, दीपक कोटेकर, मीडिया पुलिस सहयोग |

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh