---Advertisement---

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पटना में आयोजित हुई पैनल चर्चा, विशेषज्ञों ने रखे महत्वपूर्ण विचार |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण ब्यूरो, पटना विनोद प्रसाद |
पटना के इग्नू रीजनल सेंटर और इग्नू स्टडी सेंटर, टी.पी.एस. कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था—”Social and Cultural Barriers for Under-representation of Women in Policy Making and Legislatures”। चर्चा सत्र प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य के संरक्षण में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर उषा विद्यार्थी, प्रिंसिपल महिला कॉलेज खगौल, पूर्व विधायक एवं पूर्व सदस्या बिहार महिला आयोग ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 भारतीय लोकतंत्र में महिला भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के जरिए महिलाओं को नीति-निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कृष्णा राव ईशरला ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण समग्र सामाजिक विकास का आधार है। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश इग्नू अध्ययन केंद्र, टी.पी.एस. कॉलेज के प्रभारी समन्वयक डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का कम प्रतिनिधित्व एक संरचनात्मक चुनौती है, जिसे दूर करने के लिए व्यापक सामाजिक परिवर्तन की आवश्यकता है।
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पटना की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. नीलू शर्मा ने शिक्षा और जागरूकता की भूमिका पर प्रकाश डाला। टी.पी.एस. कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. नूतन कुमारी ने महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों पर बल दिया।
प्रश्नोत्तर सत्र में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए उत्तरों से चर्चा और अधिक संवादपरक बनी। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनय भूषण ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. नीरज रंजन ने किया।
इस अवसर पर डॉ. आसिफ इकबाल, डॉ. सुशोभन पलाधी, डॉ. संजय कुमार सहित अनेक शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh