वसई, मुंबई: शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के ससुपाड़ा क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें कुल छह वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक कंटेनर, दो कारें, एक टेम्पो, एक बस और एक पिकअप वाहन शामिल थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ वाहन चालकों के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और वे अंदर ही फंस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और वसई ट्रैफिक पुलिस की मदद से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के चलते मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क की स्थिति प्रभावित है, जो हादसे की एक संभावित वजह मानी जा रही है।
संवाददाता: साहिल यादव