---Advertisement---

पालघर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मनोर-पालघर मार्ग पूर्ण रूप से बंद |

---Advertisement---

पालघर | संवाददाता

पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन को भारी प्रभावित किया है। अतिवृष्टि के कारण वैतरणा और हात नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सबसे अधिक प्रभाव मनोर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

मनोर-पालघर मुख्य सड़क पर यातायात बंद
मनोर के कोळसा पुल और श्री राम मंदिर मार्ग पर पानी के भर जाने के कारण मनोर से पालघर जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इससे आवागमन पूर्ण रूप से ठप हो गया है। स्थानीय निवासी, यात्री और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों से पालघर मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों के लिए स्थिति विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण हो गई है।

अधिकारियों ने की स्थिति की समीक्षा
स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी संतोष आनंदी शिवराम जनाठे टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जलजमाव वाले स्थानों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को तत्काल उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, आपातकालीन सेवाओं को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

प्रशासन ने जनता से की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और नदियों, पुलों और जलमग्न सड़कों के निकट जाने से परहेज करें। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें तथा सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें। आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh