- राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक -तृप्ति प्रमाण
दिनांक : 18 नवंबर 2025 | स्थान : पालघर
पालघर में सेंधमारी और लाखों–करोड़ों की चोरी के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने मात्र 48 घंटे में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को भारत–नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी की लगभग ₹3,28,18,450 की संपत्ति बरामद कर ली है।
🔹 मामला कैसे शुरू हुआ
शिकायतकर्ता पीयूष दिनेश जैन (25 वर्ष), निवासी पालघर ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान नाकोड़ा ज्वेलर्स, अशोका अंबर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पालघर (पश्चिम) को
08/11/2025 को रात 8:30 बजे बंद किया था।
अगली सुबह 09/11/2025 को 8:40 बजे, बगल की दुकान जान्हवी फैशन का शटर टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने दोनों दुकानों की साझा दीवार तोड़कर ज्वेलर्स की दुकान में प्रवेश किया और गैस कटर से तिजोरी काटकर भारी मात्रा में चोरी की।
🔹 चोरी गई संपत्ति
5 किलो 420 ग्राम सोना व आभूषण
40 किलो चांदी के आभूषण
₹20,00,000 नकद
यह चोरी अपने आप में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी वारदातों में से एक मानी जा रही है।
CCTV में बड़ा खुलासा चौकीदार ही निकले मास्टरमाइंड
दुकान के बाहर लगे CCTV फुटेज में कॉम्प्लेक्स के चौकीदार
दीपक सिंह व नरेश
अन्य साथियों के साथ चोरी करते दिखाई दिए।
इस आधार पर पालघर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 305(A), 331(2), 331(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच की जिम्मेदारी PSI मल्हार थोरात को दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का त्वरित एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत स्थल निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक : श्री यतीश देशमुख
अति. पुलिस अधीक्षक : श्री विनायक नरले
उपविभागीय पुलिस अधिकारी : श्रीमती प्रभा राउल
इन्होंने अपराध शाखा व पुलिस टीमों को तेज, तकनीकी और संयुक्त अभियान की दिशा में निर्देश दिए।
प्रारंभिक बरामदगी :
1128.78 ग्राम सोना
38.701 किलो चांदी
₹1,75,730 नकद
इन्हें तुरंत शिकायतकर्ता को लौटा दिया गया।
आरोपियों की पहचान — नेपाल निवासी गिरोह
तकनीकी विश्लेषण में स्पष्ट हुआ कि आरोपी नेपाल निवासी हैं और वारदात के बाद गुजरात होते हुए नेपाल भाग रहे थे।
पुलिस टीमें तुरंत भारत–नेपाल सीमा की ओर रवाना की गईं।
नेपाल सीमा (खीरी, उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार 4 आरोपी
- दीपक नर बहादुर सिंह (25) सुरखेत, नेपाल
- भुवन सिंह जवानसिंह चेलौने (37) – सुरखेत, नेपाल
- जीवन कुमार राम बहादुर थारू (43) – कैलाली, नेपाल
- खेमराज कुलपति देवकोटा (39) – कैलाली, नेपाल
इनके पास से बरामद :
616.9 ग्राम सोना
780.8 ग्राम चांदी
₹18,920 नकद
सूरत (गुजरात) से एक और आरोपी गिरफ्तार
- अर्जुन दाम बहादुर सोनी (44) – मूल निवासी कैलाली, नेपाल
इसके पास से बरामद :
510 ग्राम सोना
2 किलोग्राम चांदी
₹3,00,000 नकद
कुल बरामद संपत्ति — तृप्ति प्रमाणित विवरण
बरामदगी मात्रा
सोना 2255.68 ग्राम
चांदी 41 किलो 481 ग्राम
नकद ₹4,94,650
कुल मूल्य ₹3,28,18,450
ऑपरेशन सफल बनाने वाली पुलिस टीम
इस पूरे अभियान को निम्न वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया
SP : यतीश देशमुख
ASP : विनायक नारले
SDPO : प्रभा राउल
PI : प्रदीप पाटिल
कर्मठ संयुक्त टीम (LCR + पालघर पुलिस + साइबर सेल)
अन्नत पारद, अनिल व्हाटकर, मल्हार थोरात, रोहित खोत,
गोरखनाथ राठौड़, धनजी काले,
विट्ठल मणिकेरी, सुनील नलवाडे, दीपक राऊत,
संदीप सूर्यवंशी, संदीप सरदार, भगवान आव्हाड,
कपिल नेमाडे, नरेंद्र पाटिल, विजय ठाकुर,
संजय धांगडा, चंद्रकांत सुरुम, कल्याण केंगर,
प्रशांत निकम, विशाल लोहार, विशाल कडव,
सागर राऊत, वाल्मीक पाटिल,
स्नेहल शेलार, स्नेहलता ढोले
सभी ने बेहतरीन और संगठित कार्य किया।