---Advertisement---

🚨 पालघर पुलिस का नशा विरोधी जनजागरण अभियान सफल |

---Advertisement---

पालघर, 18 अगस्त 2025।
भारतीय स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में पालघर पुलिस बल ने 13 से 17 अगस्त तक जिलेभर में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और नागरिक समूहों की व्यापक भागीदारी देखी गई।

अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में जिले के सभी 16 पुलिस थानों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए।

📌 अभियान की मुख्य झलकियां:

38 स्कूल/कॉलेजों में व्याख्यान एवं मार्गदर्शन सत्र – 8427 विद्यार्थी एवं शिक्षक लाभान्वित।

11 स्कूलों में निबंध एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता – 1048 विद्यार्थियों की भागीदारी।

जिले में आयोजित 19 रैलियों में 6525 नागरिकों व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

तलासरी और मोखाडा पुलिस थानों में आयोजित मैराथन – 450 धावकों की सहभागिता।

औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और झुग्गी-झोपड़ियों में बैनर लगाकर जनजागरण।

इसके अतिरिक्त डिजिटल व सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स (ट्विटर) और आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल पर नशा विरोधी पोस्टर व वीडियो प्रसारित किए गए।

15 अगस्त को स्कूल और कॉलेजों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

इस पूरे अभियान में 19,000 से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया।

अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनायक नरले ने किया। इसमें जिले के सभी उप-विभागीय पुलिस अधिकारी, पुलिस स्टेशन प्रभारी और स्थानीय अपराध शाखा की सक्रिय भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh