₹16.06 लाख का अवैध गुटखा जब्त – 3 आरोपी गिरफ्तार |
पालघर : आगामी गणेशोत्सव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के निर्देशानुसार पालघर जिले में अवैध धंधों पर नकेल कसने की मुहिम तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में 28 अगस्त 2025 को स्थानीय अपराध शाखा, पालघर की टीम ने तलासरी पुलिस की मदद से मुंबई–अहमदाबाद हाईवे पर छापेमारी कर अवैध गुटखा तस्करी का पर्दाफाश किया।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तलासरी थाना क्षेत्र में हिमाचल पंजाब ढाबे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर टेम्पो (क्रमांक D D03R9277) पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसमें महाराष्ट्र राज्य में बिक्री के लिए प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकूजन्य पदार्थ बरामद हुए।
इस कार्रवाई में कुल ₹16,06,100/- का माल जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
- मोहम्मद अरबाज जमीरउल हक (22 वर्ष), प्रतापगढ़ – उत्तरप्रदेश
- दिलशाद शमशाद अली (20 वर्ष), प्रतापगढ़ – उत्तरप्रदेश
- नेनाराम छबुजी गुर्जर (48 वर्ष), राजसमंद – राजस्थान
तलासरी पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 186/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 223, 274, 275 और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 23, 26, 27, 30 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख और अपर पुलिस अधीक्षक श्री नरळे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री प्रदीप पाटिल तथा स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की।