---Advertisement---

पालघर डाक विभाग की पहल: 10 सितंबर को लगेगी डाक अदालत, लंबित शिकायतों का मौके पर होगा समाधान |

---Advertisement---

मीरा रोड विभागीय डाकघर में आयोजन पालघर डाक विभाग की ओर से डाक सेवाओं से जुड़ी लंबित शिकायतों के प्रभावी और त्वरित समाधान के लिए 10 सितंबर 2026 को डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह डाक अदालत सुबह 10 बजे मीरा रोड विभागीय डाकघर (प्रथम तल, मीरा रोड-401107) में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालघर विभाग के अधीक्षक डाकघर करेंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे।

किन शिकायतों पर होगी सुनवाई? डाक विभाग के अनुसार, अक्सर तकनीकी या अन्य परेशानियों के कारण ग्राहकों की शिकायतें लंबित रह जाती हैं। इस डाक अदालत में मुख्य रूप से निम्नलिखित मामलों पर विचार किया जाएगा:

  • अपंजीकृत एवं पंजीकृत डाक संबंधी समस्याएं
  • स्पीड पोस्ट और काउंटर सेवाएं
  • बचत बैंक और मनीऑर्डर का भुगतान न होना

सुनवाई के लिए शर्त यह है कि शिकायत पालघर विभाग से संबंधित होनी चाहिए और कम से कम छह सप्ताह से अधिक समय से लंबित होनी चाहिए।

शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और समय-सीमा शिकायत दर्ज कराते समय आवेदकों को पूर्व में की गई शिकायत का विवरण, अधिकारी/कार्यालय का नाम व पदनाम, तथा संबंधित डाक लेख, मनीऑर्डर, बचत बैंक खाता या प्रमाणपत्र का विवरण देना अनिवार्य होगा।

इच्छुक ग्राहक अपनी शिकायत दो प्रतियों में 9 सितंबर 2026 या उससे पहले ‘अधीक्षक डाकघर, पालघर विभाग, मीरा रोड-401107’ के कार्यालय में जमा करा सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 9 सितंबर के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh