---Advertisement---

पालघर से शुरू हुई फाउंडेशन की सेवा यात्रा: बच्चों के लिए देशभर में सर्दियों तक जारी”|

---Advertisement---

पालघर, 31 दिसंबर: तृप्ति प्रमाण
पालघर जिले के आदिवासी बहुल और दुर्गम क्षेत्र चिल्लार फाटा के आंवढानी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुड़माल पाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन ने एक प्रेरक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए गए। यह सेवा कार्य फाउंडेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल पालघर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे पूरे देश में सर्दियों के मौसम तक विभिन्न आदिवासी और वंचित क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य बच्चों और परिवारों को ठंड के मौसम में सुरक्षा और राहत प्रदान करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित थे:

महाराष्ट्र राज्य के असिस्टेंट लॉजिस्टिक्स प्रभारी श्री श्यामलाल पुरोहित

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (महाराष्ट्र) के उपाध्यक्ष श्री कफील खान

आंवढानी ग्राम पंचायत की सरपंच सौ. प्रतिक्षा प्रदीप भुयाळ

ग्राम पंचायत सदस्य श्री अमृत रघुनाथ डुकले

ग्राम समिति प्रमुख श्री प्रदीप कष्ट्या भुयाळ

कुड़माल पाड़ा आंगनवाड़ी की सेविका सौ. वनिता विष्णू म्हसकर

इस अवसर पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और अभिभावकों की संतुष्टि ने यह दर्शाया कि फाउंडेशन की यह पहल केवल वस्तुओं के वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदना का प्रतीक है।

फाउंडेशन ने यह भी घोषणा की कि सर्दियों के पूरे मौसम में पूरे देश में आदिवासी और जरूरतमंद बच्चों तक यह सेवा पहुँचाई जाएगी, जिससे शीतलहर के समय बच्चों को स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी मिले।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh