प्रभाकर कुडाळकर अध्यक्ष, प्रतीक ठाकुर सचिव और प्रसेनजीत इंगले बने कोषाध्यक्ष
विरार। पत्रकारों के हितों और अधिकारों के लिए समर्पित सामाजिक-पत्रकारिता संगठन ‘द प्रेस क्लब ऑफ वसई-विरार’ की वार्षिक आमसभा हाल ही में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस साधारण सभा के दौरान संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में क्षेत्र के पत्रकारों से जुड़ी विविध समस्याओं और समसामयिक मुद्दों पर गहन मंथन करते हुए संगठन के कार्यकलापों को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
प्रभाकर कुडाळकर को सौंपी गई कमान
वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें प्रभाकर कुडाळकर को ‘द प्रेस क्लब ऑफ वसई-विरार’ का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जय सिंह और विजय देसाई को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। संगठन के प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए प्रतीक ठाकुर को सचिव, राजा मयाल को सहसचिव, प्रसेनजीत इंगले को कोषाध्यक्ष तथा निलेश महाडीक को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों का चयन
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गई। इसमें प्रवीण नलावडे, वैष्णवी राऊत, हनीफ पटेल, प्रसाद जोशी, रमेश शर्मा, राज दसोनी, मंगेश निशाद और कीर्तन उपाध्याय को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
वरिष्ठ पत्रकारों और सदस्यों की रही उपस्थिति
इस आमसभा के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य पत्रकार और क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रभाकर कुडाळकर, राजेश सिंह, राम सागर यादव, राजा मयाल, जय शंकर सिंह, प्रसेनजीत इंगले, रमेश शर्मा, धर्मेंद्र निगम, कीर्तन उपाध्याय, सायमन मस्करनीस, मुकेश त्रिपाठी, नीरज शर्मा, निलेश महाडीक, राकेश सिंग, मंगेश निशाद, होशियार सिंह दसोनी, हनीफ पटेल, प्रवीण नलावडे, प्रतीक ठाकुर और कल्पेश हाडकर सहित भारी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
पत्रकारों के हितों और सामाजिक सरोकारों पर रहेगा जोर
नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य वसई-विरार क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। इसके साथ ही पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी के गठन से वसई-विरार के मीडिया जगत में हर्ष और उत्साह की लहर है।



