मुरादाबाद। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचे। उनके आगमन पर स्वर्ण समाज एवं ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लाइनपार स्थित माता मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
प्रेस वार्ता में अलंकार अग्निहोत्री ने उच्च शिक्षा से संबंधित UGC दिशानिर्देशों और NEP 2020 के कार्यान्वयन पर अपनी चिंताएं व्यक्त करते हुए कहा कि इन नीतियों के कुछ पहलुओं से भारतीय शिक्षा प्रणाली की स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने बताया कि इन चिंताओं के चलते उन्होंने आधिकारिक पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं और शिक्षा सुधार के मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से जनजागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि अलंकार अग्निहोत्री के निर्णय को समाज में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। उपस्थित लोगों ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जनचर्चा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर रजत शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रदीप शर्मा, दुष्यंत कौशल, रोहतास शर्मा, अनूप मिश्रा, विनय पांडेय, बॉबी सक्सेना, रंजीत सक्सेना, मुकुल अग्रवाल, चमन चौहान, शरद शर्मा, शैलेश शर्मा, अमित शर्मा, अंकित त्यागी, सुदेश चौहान, महेश पाठक सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में यह निर्णय लिया गया कि शिक्षा नीतियों से संबंधित मुद्दों पर शीघ्र ही विचार-गोष्ठी एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
तृप्ति प्रमाण न्यूज़ पोर्टल के लिए रिपोर्टिंग: शरद शर्मा (ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद) एवं अंकित पाल (रिपोर्टर, मुरादाबाद)