---Advertisement---

पंडित अंकित स्वामी स्मृति में आयोजित शंख वादन एवं काव्य प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने रचे सुरम्य संवाद |

---Advertisement---

अवंतिका कॉलोनी स्थित स्वर्गीय पंडित प्रेम शंकर शर्मा स्मृति पार्क में श्री परशुराम सेना के संरक्षण में पंडित अंकित स्वामी स्मृति समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. प्रदीप शर्मा, ज्ञानेंद्र देव शर्मा, संजय स्वामी, अनिमेष शर्मा तथा प्रतीक धारीवाल द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र एवं स्वर्गीय पंडित प्रेम शंकर शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

समारोह के प्रमुख आकर्षण शंख वादन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता रहीं, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शंख वादन प्रतियोगिता में अंश शर्मा ने प्रथम, आयुष कुमार ने द्वितीय तथा शुभ दत्त शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पंडित जगदंबा प्रसाद एवं राम नायक पांडे ने निर्णायक के रूप में सेवाएं दीं।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में बाल कलाकारों की प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को आकर्षित किया। इस प्रतियोगिता में शगुन ने प्रथम, अक्ष त्यागी ने द्वितीय तथा विदुषी ने तृतीय स्थान हासिल किया। श्री कृष्णा शुक्ल, विवेक निर्मल एवं एचपी शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में शैलेश गौड़, आर एन दिक्षित, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, आचार्य राजेश शर्मा, मनोज गुप्ता, विमलेंद्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा, बाबा संजीव आकांक्षी, धवल दिक्षित, उमेश त्रिवेदी, अमित शर्मा राजू, राम प्रकाश शर्मा, अजय मोहन शर्मा, राजेश त्रिपाठी, उत्कर्ष शर्मा, नितिन शर्मा, पार्षद पंकज शर्मा सहित समाजसेवी एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। श्री परशुराम सेवा के जिला अध्यक्ष निशांक शर्मा ने समस्त आयोजकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh