---Advertisement---

वसई-विरार में जलभराव से राहत की पहल, 222 करोड़ से अधिक के 263 ड्रेनेज प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी |

---Advertisement---

वसई-विरार, मुंबई: क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही गटर और जल निकासी की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से बहुजन विकास आघाड़ी द्वारा एक अहम निर्णय लिया गया है। इसके तहत लगभग 222.83 करोड़ रुपये की लागत से कुल 263 ड्रेनेज से जुड़े कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय लोकनेता हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व और पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर के मार्गदर्शन में लिया गया है। हर वर्ष मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस योजना को प्राथमिकता दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन कार्यों में आरसीसी और पाइप आधारित गटर सिस्टम, नालों का निर्माण तथा कल्वर्ट जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। ये प्रोजेक्ट वसई-विरार के विभिन्न प्रभागों (ए से आई) में चरणबद्ध तरीके से शुरू किए जाएंगे। हितेंद्र ठाकुर ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के लागू होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और आम नागरिकों को राहत महसूस होगी। 🖊️ संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh