---Advertisement---

प्लाट पाड़ा में पेयजल संकट के बीच शुरू हुई टैंकर से आपूर्ति, स्थाई समाधान की मांग जारी |

---Advertisement---

नालासोपारा-वसई-विरार शहर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले धनिया क्षेत्र स्थित प्लाट पाड़ा में पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान हेतु टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति आरंभ की गई है। इस क्षेत्र में लंबे समय से पीने के पानी की कमी से रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

स्थानीय नगरसेवक पंकज पाटिल ने क्षेत्रवासियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए महानगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क किया। उनके प्रयासों से अब टैंकरों द्वारा नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे सैकड़ों परिवारों को अस्थाई राहत प्राप्त हुई है।

नगरसेवक पंकaj पाटिल ने बताया कि महानगरपालिका द्वारा प्लाट पाड़ा सहित संपूर्ण क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है, किंतु इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ऊंचाई पर होने के कारण पाइपलाइन में आवश्यक जल दबाव नहीं बन पा रहा है। इस स्थायी समस्या के समाधान हेतु उन्होंने हाल ही में महापौर अजित पाटिल तथा शहरी जल अभियंता सुरेंद्र ठाकरे से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन प्रस्तुत किया तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त पंपिंग व्यवस्था या दबाव वृद्धि हेतु तकनीकी समाधान शीघ्र लागू करने की मांग की।

नगरसेवक ने आश्वासन दिया है कि जब तक स्थाई व्यवस्था संचालन में नहीं आती, तब तक महानगरपालिका द्वारा टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति जारी रखी जाएगी। क्षेत्र के निवासियों ने त्वरित पहल पर संतोष व्यक्त किया है तथा स्थाई समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh