---Advertisement---

वसई-विरार मनपा में स्वच्छता दूतों को स्मार्ट वॉच वितरण, महापौर की अगुवाई में हुई विभागीय समीक्षा |

---Advertisement---

विरार, 10 फरवरी 2026: वसई-विरार महानगरपालिका के मुख्यालय पर मंगलवार को विभागीय कार्यों की व्यापक समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। महापौर अजीव पाटिल ने इस बैठक की अध्यक्षता निभाई। अवसर पर मनपा के सभी प्रमुख विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

महापौर श्री पाटिल ने अधिकारियों से नागरिक सेवाओं को सुचारु एवं पारदर्शी बनाने तथा लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर विशेष बल देने का निर्देश दिया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक तंत्र में सुधार की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।

समीक्षा बैठक के उपरांत स्वच्छता दूतों को डिजिटल स्मार्ट वॉच प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य सफाई कर्मियों की कार्य दक्षता बढ़ाना, समय प्रबंधन में सुधार लाना तथा उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। स्वच्छता दूतों द्वारा शहर की स्वच्छता में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रवीण शेट्टी, उप महापौर मार्शल लोपिस, आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत, नगरसेवक प्रफुल्ल साने के साथ ही विभिन्न उपायुक्त, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशासन ने शहरी अवसंरचना एवं स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु आगामी दिनों में तेजी से कार्यान्वयन करने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh