मुंबई

वसई के चिंचोटी गांव में सड़क निर्माण की शुरुआत, विधायक स्नेहा दुबे ने की भूमि पूजन |

वसई, 17 नवंबर 2025

वसई विधानसभा क्षेत्र (133) की भाजपा विधायक श्रीमती स्नेहा ताई दुबे पंडित ने सोमवार, 17 नवंबर 2025 को चिंचोटी गांव में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की भूमि पूजन की। यह सड़क गरीब नवाज होटल से लॉर्ड्स इंग्लिश स्कूल होते हुए पवार पाड़ा तक निर्मित की जाएगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक को गांव की अन्य प्रमुख समस्याएं भी सौंपीं, जिनमें गटर की अनुपलब्धता, BMC की पाइपलाइन होने के बावजूद पीने के पानी की कमी, और कचरा उठाने वाली गाड़ियों का समय पर न आना शामिल है।

श्रीमती दुबे ने आश्वासन देते हुए कहा, “यह तो अभी शुरुआत है। जनता भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपनी समस्याएं साझा करे, हम उनका समाधान अवश्य निकालेंगे।”

कार्यक्रम में वसई पूर्व-दक्षिण मंडल के नेता उदय शेट्टी, धीरेंद्र कुलकर्णी, लाख्या गोवारी, बालकृष्ण गोवारी, योगेश हाडळ, कर्मठ कार्यकर्ता शिवपूजन गुप्ता सहित स्थानीय ग्रामस्थ एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट: सुरेंद्र यादव, तृप्ति प्रमाण
ब्यूरो चीफ: राजेश कोरी

Surendra Yadav

Senior Journalist & Chief Editor covering breaking national and international news stories.