पटना, विधान सभा के सत्र के दौरान अध्यक्ष द्वारा माटी कला बोर्ड के गठन हेतु सरकार को सुझाव दिए जाने पर उत्साहित प्रजापति (कुम्हार) समाज का प्रतिनिधि मंडल आज डाॅ. प्रेम कुमार से मिला और आभार व्यक्त किया। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य शीला प्रजापति के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल में शामिल वरिष्ठ समाज सेवी सुरेन्द्र प्रजापति, मनीष कुमार, गंगासागर, राजलाल पंडित, डाॅ.कमलेश, संतोष प्रजापति, माया देवी एवं सुभाष पंडित आदि प्रमुख लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रजापति (कुम्हार) समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई, जिससे पारंपरिक माटी कला से जुड़े कर्मकारों और शिल्पियों का कल्याण होगा और उनका सर्वांगीण विकास होगा।
Published On: March 10, 2026 8:24 pm
---Advertisement---