---Advertisement---

नालासोपारा में दर्दनाक लापरवाही: पिल्ले के नाखून से लगी खरोंच बनी मौत की वजह, 9 साल की बच्ची की रेबीज से मौत

---Advertisement---

नालासोपारा बेस्ट के सुबोध सागर रेसिडेंसी से एक बेहद चौंकाने और दुखद मामला सामने आया है, जहां एक मामूली सी घटना ने 9 साल की मासूम बच्ची की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, बच्ची को एक आवारा कुत्ते के पिल्ले के नाखून से हल्की खरोंच लगी थी, जिसे शुरू में परिवार ने गंभीरता से नहीं लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, खरोंच लगने के बाद परिजन बच्ची को डॉक्टर के पास रेबीज का टीका लगवाने ले गए थे। हालांकि, बच्ची के डर और जिद के चलते परिवार ने उसकी बात मान ली और टीकाकरण नहीं करवाया। यही लापरवाही आगे चलकर जानलेवा साबित हुई।

समय बीतने के साथ बच्ची के शरीर में धीरे-धीरे रेबीज वायरस फैलता गया। कई महीनों बाद जब लक्षण गंभीर हुए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के बावजूद डॉक्टर बच्ची को बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या पर तुरंत ध्यान देने और उचित कदम उठाने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh