पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर ‘आप्पा’ के हाथों हुआ कार्यालय का शुभारंभ
विरार पश्चिम स्थित ग्लोबल सिटी के सिद्धी एवेन्यू में बहुजन विकास आघाडी (बविआ) के सक्रिय कार्यकर्ता जयेश विजया जयवंत पाटील द्वारा निर्मित नए जनसंपर्क कार्यालय का शनिवार शाम भव्य उद्घाटन हुआ। इस कार्यालय का शुभारंभ बविआ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक हितेंद्र विष्णु ठाकुर (आप्पा) के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया।
दिग्गज नेताओं का पुष्पगुच्छ देकर किया गया सत्कार
उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर, वसई-विरार शहर महानगरपालिका के महापौर अजीव यशवंत पाटील सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। आयोजकों द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों और पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व ठाणे जिला परिषद अध्यक्ष काशिनाथ पाटील, उपमहापौर मार्शल लोपिस, सभागृह नेता प्रफुल साने, युवा अध्यक्ष सिद्धार्थ ठाकुर, पूर्व महापौर रूपेश जाधव, आरोग्य सभापति नीलेश देशमुख, निषाद चौरघे, नगरसेवक पंकज पाटिल, सचिन देसाई, सदानंद पाटिल, रोहन सावंत तथा ज्योति म्हात्रे सहित भारी संख्या में बविआ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
(रिपोर्ट: प्रतिनिधि, विरार – तृप्ति प्रमाण)