---Advertisement---

विरार के फूलपाडा क्षेत्र में कचरे के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच तेज |

---Advertisement---

विरार के फूलपाडा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अनुरुद्ध अपार्टमेंट के सामने स्थित कचरे के ढेर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पाए जाने की सूचना सामने आई। सुबह के समय स्थानीय निवासियों ने वहां संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत संबंधित जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और क्षेत्र को घेरकर प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और आगे की कार्रवाई के लिए उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारी आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर एंगल से गहन जांच की जा रही है।

विरार | तृप्ति प्रमाण। राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक संवाददाता: साहिल यादव

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh