---Advertisement---

विरार पूर्व के फूलपाड़ा में 4 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव |

---Advertisement---

विरार (रिपोर्टर: तृप्ति प्रमाण): विरार पूर्व के फूलपाड़ा रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (राय भवन, जनकपुर धाम) में मिथिला राय समाज सेवा संस्था द्वारा आगामी शुक्रवार, 4 सितंबर को भव्य ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रिपोर्टर तृप्ति प्रमाण के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 4 सितंबर की रात 9 बजे श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं पूजा के साथ होगी। इसके पश्चात रात्रि 12 बजे कान्हा के जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अगले दिन यानी शनिवार, 5 सितंबर को प्रातः काल विधि-विधान से हवन और तत्पश्चात विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा।

भक्तों से उपस्थिति की अपील संस्था के अध्यक्ष सुनील राय, सचिव सुरेन्द्र राय, कोषाध्यक्ष रघुनाथ राय और उपाध्यक्ष शम्भू राय सहित संस्था के सभी सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh