---Advertisement---

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर इंदिरापुरम में जोरदार तैयारियां, 25 जनवरी को हुआ भूमि पूजन |

---Advertisement---

गाजियाबाद (इंदिरापुरम)

शिवाजी बस्ती, न्याय खंड-1, इंदिरापुरम में आगामी 8 फरवरी 2026, रविवार को आयोजित होने जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज 25 जनवरी 2026 को कार्यक्रम स्थल छत्रपति शिवाजी पार्क, न्याय खंड-1 में विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया गया।

यह भव्य सम्मेलन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म एवं हिंदुत्व की एकता, संस्कृति और गौरव को और अधिक सशक्त करना है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक सम्मेलन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजकों को विश्वास है कि यह विराट हिंदू सम्मेलन एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh