---Advertisement---

विरार के काशीद कोपर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मोबाइल कैमरे की ज़ूमिंग से खुला राज |

---Advertisement---

तृप्ति प्रमाण | विरार प्रतिनिधि

महाराष्ट्र के विरार स्थित मांडवी क्षेत्र के काशीद कोपर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। कुलस्वाई माता मंदिर परिसर के पास पहाड़ी इलाके में शव मिलने के बाद से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

मोबाइल कैमरे की ज़ूमिंग से खुला राज

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक युवक मंदिर परिसर के आसपास फोटोशूट कर रहा था। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल कैमरे से पास की पहाड़ी की तरफ ज़ूम किया। ज़ूम करने पर उसे एक पेड़ की डाल पर व्यक्ति लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखने के बाद उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस और ग्रामीणों ने की शव बरामद

सूचना मिलते ही मांडवी पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। पहाड़ी पर जांच करने पर पाया गया कि एक व्यक्ति ने गमछे की सहायता से पेड़ की डाल पर फांसी लगाई हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान हुई उत्तर प्रदेश के युवक के रूप में

पुलिस ने जब मृतक की जेब की तलाशी ली, तो वहां से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। इसी आधार पर मृतक की पहचान 34 वर्षीय लालमोहन पारस चौहान के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए विरार ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल मांडवी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। जांच जारी है।

👁️ 3 Views

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---
Rajesh